फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh bomb blast... Sahil, lodged in Jind jail, had given weapons a month ago.

Chandigarh News: चंडीगढ़ बम धमाका... जींद जेल में बंद साहिल ने एक माह पहले दिए थे हथियार

Thu, 05 Dec 2024 02:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh bomb blast... Sahil, lodged in Jind jail, had given weapons a month ago.
हिसार। जिले के गांव पीरांवाली में 26 नवंबर को एसटीएफ पर फायरिंग और सरकारी काम में बाधा पहुंचाने के मामले में पकड़े गए दोनों आरोपियों खरड़ निवासी अजीत और देवा निवासी विनय को सीआईए टीम बुधवार को रोहतक लेकर पहुंची। दोनों आरोपियों से निशानदेही करवाई गई, जहां से पेटवाड़ वासी साहिल ने हथियार दिए थे। पूछताछ में सामने आया कि साहिल ने करीब एक माह पहले हथियार दिए थे।
विज्ञापन

पुलिस दोनों आरोपियों को वीरवार को दोबारा से अदालत में पेश करेगी। पुलिस हथियार देने के मामले में जींद जेल में बंद आरोपी साहिल से पूछताछ करेगी। पुलिस उसे वीरवार को प्रोडक्शन वारंट पर लाएगी। वहीं, एसटीएफ चंडीगढ़ में हुए धमाके के मामले से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

सीआईए ने मंगलवार को दोनों आरोपियों विनय और अजीत को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया था। बुधवार सुबह सीआईए की टीम दोनों आरोपियों को लेकर रोहतक में बाईपास महम मार्ग पर पहुंची। वहां पर दोनों आरोपियों से निशानदेही करवाई गई, जहां से साहिल ने दोनों को हथियार दिए थे। जांच में सामने आया कि एक माह पहले से चंडीगढ़ में बम धमाके करने की साजिश चल रही थी। दोनों आरोपियों को पहले हथियार मुहैया करवाए गए। इसके बाद करनाल से बम दिए गए। बम और हथियार लेकर दोनों आरोपी चंडीगढ़ पहुंचे और 26 नवंबर को डिओरा क्लब के बाहर तड़के 3:12 बजे और सेविले बार एंड लाउंज क्लब के बाहर 3:14 बजे दो धमाके किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि घटना के कुछ घंटों बाद गैंगस्टर लॉरेंस के साथी गोल्डी बराड़ व रोहित गोदारा ने सोशल मीडिया पर इनकी जिम्मेदारी ली थी। इसके बाद चंडीगढ़ पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। हिसार एसटीएफ चंडीगढ़ के सेक्टर-11 की क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर सतविंदर सिंह व एसटीफ की संयुक्त टीम शहर में मौजूद थी। देर शाम सूचना मिली कि धमाके के दो आरोपी शहर से पीरांवाली की तरफ बाइक पर आ रहे हैं। टीम के करीब 15 सदस्य तीन गाड़ियों में हथियारों समेत पीरांवाली के पास मुस्तैद हो गए। इस दौरान पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों को रुकवाने का इशारा किया तो वे बाइक छोड़कर भागने लगे। इसके बाद पुलिस ने पीछा किया तो दोनों ने पिस्तौल से गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाशों के पैर में गोलियां लगीं और पुलिस ने उन्हें दबोच लिया था। मुठभेड़ में एसटीएफ के एसआई अनूप व संदीप कुमार की बुलेटप्रूफ जैकेट पर गोली लगी थी। दोनों आरोपी नेशनल स्तर के कबड्डी खिलाड़ी रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed