फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh airport and shatabdi express, chandigarh news

शताब्दी और फ्लाइट्स रहीं बंद, वोल्वो में भी नहीं मिली जगह

Sun, 19 Mar 2017 11:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 19 Mar 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh airport and shatabdi express, chandigarh news
सेक्टर 17 आईएसबीटी पर रही यात्रियों की भारी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
रविवार को चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ा। एक तरफ रनवे अपग्रेडेशन के कारण इंटरनेशनल से विमानों का संचालन बंद रहा। उधर दोपहर 12 बजे दिल्ली जाने वाली शताब्दी भी बंद थी। इसके कारण सारा भार वोल्वो बसों पर आ पड़ा। 
विज्ञापन


लेकिन यात्रियों की भारी संख्या के चलते वोल्वो के लिए लोगों को घंटों लाइनों में खड़ा होना पड़ा और फिर भी सीट न मिलने पर उनको सामान्य बसों में यात्रा के लिए मजबूर होना पड़ा। रनवे अपग्रेडेशन के कारण इंटरनेशनल एयरपोर्ट रविवार को पूरी तरह बंद कर दिया गया। इसके कारण यात्रियों के पहले से खरीदे टिकट कैंसिल हो गए। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से दोपहर 12 बजे चलने वाली शताब्दी ट्रेन भी बंद थी। इस कारण सेक्टर - 17 बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ अधिक रही। यात्रियों की संख्या बढ़ जाने के कारण वोल्वो और एसी बसों में भी सीटें नहीं मिलीं और लोगों को सामान्य बसों से यात्रा करनी पड़ी।
विज्ञापन


वेब कैब ने वसूला बढ़ा किराया 
सेक्टर - 17 बस स्टैंड से वेब टैक्सी लेने वाले सुधीर शर्मा ने बताया कि शहर से दिल्ली जाने वाली वेब कैब का किराया रोजाना 2000 हजार रुपये होता है। रविवार को उनको 2800 रुपये किराया चुकाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 19 मार्च को रनवे अपग्रेडेशन के कारण 36 फ्लाइटों का संचालन बंद हो गया। अब यह 2 अप्रैल को होगा। बाकि दिन मार्च में अब फ्लाइटों का संचालन होगा।- सुनील दत्त, सीईओ , इंटरनेशनल एयरपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed