फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Burney Mayur in City Beautiful

बर्नी मेयर

Sat, 28 Sep 2019 02:03 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
Burney Mayur in City Beautiful
चंडीगढ़। विश्व एक बड़े संकट का सामना कर रहा है। मानव द्वारा ईंधन को लगातार जलाने से जलवायु प्रभावित हो रहा है। गांधी जी कहते थे कि हमको आने वाले कल नहीं बल्कि अभी से इस पर काम करना होगा, वरना बहुत देर हो जाएगी। इसी सिद्धांत पर हमें काम करना होगा। यह कहना है अमेरिकन गांधी बर्नी मेयर का। वे चंडीगढ़ में 30 सितंबर से 2 अक्टूबर तक होने वाले 14वें ग्लोबल यूथ पीस फेस्टिवल (जीवाईपीएफ) 2019 के में भाग लेने के लिए शहर पहुंचे हैं। यह कार्यक्रम महात्मा गांधी की 150वीं वर्षगांठ मनाने के मौके पर आयोजित किया जा रहा है। उद्घाटन कार्यक्रम चंडीगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट में होगा। इसमें 20 से अधिक देशों के 200 से ज्यादा युवा डेलीगेट्स शामिल होंगे। बर्नी मेयर ने कहा कि भविष्य के लिए अभी से कदम उठाना होगा। मनुष्य अधिक परमाणु हथियार, मिसाइल, विमान और पनडुब्बी बना रहा है। परमाणु युद्ध सारी जिंदगी तबाह कर देगा। सूखा, जंगल की आग, बाढ़, आंधी, युद्ध और तूफान के कारण लाखों लोग मारे जाते हैं और अभी भी लोगों को ये अहसास नहीं हो रहा है कि जलवायु में बदलाव और परमाणु हथियारों के कारण भविष्य में क्या हो सकता है।
विज्ञापन

‘प्लास्टिक के सिंगल यूज’ के खिलाफ लोगों और दुकानदारों को किया जागरूक
बर्नी मेयर ने शुक्रवार को चंडीगढ़ में ‘प्लास्टिक के सिंगल यूज’ के खिलाफ जारी अभियान तहत लोगों और दुकानदारों को जागरूक किया। वे ग्लोबल यूथ पीस फेस्टिवल (जीवाईपीएफ) 2019 के संबंध में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस मौके पर पर्यावरण विभाग, चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा समर्थित 100 स्टूडेंट्स और सीनियर सदस्यों के उनके समूह ने सेक्टर 44-सी और 44-डी के बाजार में खरीदारी करने के लिए आए लोगों और दुकानदारों को दुकान दुकान पर जाकर ग्रीन और क्लीन चंडीगढ़ के लिए प्लास्टिक की वस्तुओं का उपयोग न करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर चंडीगढ़ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनिल वोहरा ने अमेरिकी गांधी बर्नी मेयर को माला पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर एक नुक्कड़ नाटक ‘से नो टू सिंगल यूज प्लास्टिक’ (प्लास्टिक के एकल उपयोग से इंकार करें) का भी मंचन किया। उन्होंने कहा, इस अभियान में अपना पूरा योगदान देंगे। वह पीस क्लब में युवाओं के साथ शामिल होंगे। पीस क्लब में सेंट जोसेफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल, चंडीगढ़ होटल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट के स्टूडेंट्स और चंडीगढ़ व्यापार मंडल के सदस्य शामिल हैं।
विज्ञापन

होटल मैनेजमेंट में होगा उद्घाटन
जीवाईपीएफ- 2019 का उद्घाटन चंडीगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट में 30 अक्तूबर को होगा। इसमें भाग लेने वाले देशों के युवाओं को गांधी जी के आदर्शों को ध्यान में रखते हुए एक स्थायी दुनिया को लेकर उनके विचारों पर विचार-विमर्श और चर्चा करेगा और वे कैसे आपस में साझेदारी बना सकते हैं। इस आयोजन में भाग लेने वाले देशों में अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, ऑस्ट्रिया, बांग्लादेश, भारत, इंडोनेशिया, नेपाल, मलेशिया, म्यांमार, फिलीपींस, सीरिया, सूडान, श्रीलंका, सूडान, अमेरिका और वियतनाम आदि देश शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फेस्टिवल की थीम है ‘लीव नो वन बिहाइंड’
युवसत्ता, एनजीओ के संस्थापक और संयोजक प्रमोद शर्मा ने बताया कि 14वें ग्लोबल यूथ पीस फेस्टिवल-2019 की थीम ‘लीव नो वन बिहाइंड’ है यानि कोई भी पीछे न छूटने पाए। फेस्टिवल में 20 से अधिक देशों के 200 युवाओं को एक साथ लाया गया है और इस दौरान लगातार ऐसी गतिविधियां होंगी जो गांधीवादी सोच और सिद्धांतों का स्मरण करवाती हैं। सार्वजनिक जीवन से प्लास्टिक के उपयोग को बाहर करवाने के लिए राष्ट्रीय अभियान में शामिल होने के तौर पर, 2 अक्तूबर को एक ग्लोबल मार्च का आयोजन किया जाएगा। यह ओपन हैंड स्मारक से परेड ग्राउंड तक आयोजित किया जाएगा। ग्लोबल मार्च को ‘प्लेनेट या प्लास्टिक’ थीम पर आयोजित किया जाएगा। जीवाईपीएफ 2019 के प्रमुख भागीदारों में से एक मुख्य वन संरक्षक देवेंद्र दलाई और वन्यजीव और पर्यावरण विभाग चंडीगढ़ प्रशासन और सीईओ क्रेस्ट ने जीवाईपीएफ पर कहा कि वे चंडीगढ़ में एक वैश्विक युवा पहल का हिस्सा बनना पसंद करता है। उन्होंने कहा कि ‘हम एकल उपयोग प्लास्टिक, जैव विविधता के नुकसान, जलवायु परिवर्तन और जल और वायु प्रदूषण के पर्यावरणीय मुद्दों पर युवाओं की अधिक से अधिक सहभागिता और कार्रवाई के लिए तत्पर हैं।’
आर्ट वर्कशॉप का भी होगा आयोजन
जीवाईपीएफ के साथ, फिलीपींस की एक वरिष्ठ कलाकार अन्ना करीना जार्डिन कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल में तीन दिवसीय आर्ट वर्कशॉप का आयोजन करेंगी। इस दौरान स्थानीय युवाओं के साथ जो पोस्टर तैयार किए जाएंगे और वे स्कूल कैंपस के अंदर 100 फीट की दीवार में ‘लिविंग इन हार्मोनी विद नेचर’ थीम पर रंगेंगे। रायपुर के एक अन्य प्रोफेशनल रंगोली कलाकार और सामाजिक कला उद्यमी, छत्तीसगढ़ के श्री प्रमोद साहू इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस, मोहाली कैंपस में ‘महात्मा गांधी और नेल्सन मंडेला’ की थीम पर 8गुणा8 फीट का एक रंगोली पोर्टेट बनाएंगे।

सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगा
उद्घाटन समारोह में आश्रम गांधी पुरी, बाली, इंडोनेशिया का एक विशेष लोक सांस्कृतिक समूह अपनी खास प्रस्तुति देगा और उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, पटियाला के पंजाबी लोक कलाकार अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों के समक्ष समृद्ध भारतीय संगीत और नृत्य का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed