फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   burail jail break case

जिस रात आतंकी फरार हुए, बिजली कट लगा था

Sat, 09 Nov 2013 10:53 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 09 Nov 2013 10:53 AM IST
विज्ञापन
burail jail break case
बुड़ैल जेल ब्रेक केस में शुक्रवार को जेल में जनरेटर आपरेटर के रूप में कार्यरत रहे प्रकट सिंह ने जिला अदालत में अपने बयान दर्ज करवाए। उसने बताया कि जिस रात आतंकी फरार हुए थे उस रात को बिजली कट लगा था।
विज्ञापन


इसके बाद उसने यह जनरेटर चालू किया था। जनरेटर चालू करने की उसने लॉग बुक में एंट्री भी की थी मगर वह रिकार्ड अब उसके पास नहीं है। घटना के बाद उसे जेल प्रबंधन ने निकाल दिया था।
विज्ञापन


मामले में प्रकट के अलावा पंजाब पुलिस के एक  कांस्टेबल के बयान दर्ज हुए। अगली सुनवाई के लिए अदालत ने 13 दिसंबर की तारीख तय की है।

केस में बुड़ैल जेल के वार्डन और अधिकारी समेत दर्जन भर से अधिक आरोपी हैं। इसके अलावा शुक्रवार दिल्ली के तिहाड़ जेल में कैद आतंकी जगतार सिंह हवारा और परमजीत सिंह भ्योरा वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए अदालत के समक्ष पेश हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed