{"_id":"607444778ebc3e8ca76f7fb0","slug":"bsf-shoots-down-pakistani-balloon-near-international-border-in-pathankot","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले ड्रोन अब गुब्बारे : पठानकोट में बीएसएफ जवानों ने पाकिस्तानी गुब्बारे को गिराया, जांच में नहीं मिली संदिग्ध वस्तु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले ड्रोन अब गुब्बारे : पठानकोट में बीएसएफ जवानों ने पाकिस्तानी गुब्बारे को गिराया, जांच में नहीं मिली संदिग्ध वस्तु
Tue, 13 Apr 2021 01:50 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 13 Apr 2021 01:50 AM IST
सार
यह पहली बार नहीं है जब बीएसएफ जवानों ने पाकिस्तान से उड़कर आने वाले गुब्बारों को फायरिंग कर मार गिराया है। इससे पहले भी बीएसएफ ने ऐसी कार्रवाई की है। वहीं जम्मू कश्मीर में भी पाकिस्तानी गुब्बारे कई बार भारतीय सीमा से घुस चुके हैं। पहले पाकिस्तान ड्रोन भारतीय सीमा में भेजता था लेकिन हाल ही में गुब्बारे आने की घटनाओं में तेजी आई है।
विज्ञापन
पाकिस्तान से आया गुब्बारा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत-पाक सीमा के साथ सटे कस्बा बमियाल की बीओपी (बॉर्डर आउट पोस्ट) सिंबल पोस्ट पर बीएसएफ के जवानों को गश्त के दौरान सोमवार तड़के पाकिस्तान की ओर से एक गुब्बारा आता दिखाई दिया। इसे देखकर बीएसएफ के जवान तुरंत हरकत में आ गए और उक्त गुब्बारे पर फायर किया। इससे गुब्बारा फूट गया और भारतीय क्षेत्र में आ गिरा। इसके बाद बीएसएफ जवानों ने गुब्बारे की गहनता से जांच की लेकिन कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- अजब प्रेम की गजब कहानी : शादीशुदा भारतीय महिला को पाकिस्तानी से हुआ प्रेम...जेवरात संग बॉर्डर पर पहुंची तो खुला बड़ा राज
विज्ञापन
बीएसएफ के जवानों ने गुब्बारे को अपने कब्जे में लेकर इसकी सूचना अपने अधिकारियों को दी। गौरतलब है कि उक्त सीमा पर पाकिस्तान की तरफ से उड़कर आने वाले गुब्बारे की घटना कोई पहली नहीं है, इससे पहले भी कई बार बीएसएफ जवानों ने पाकिस्तान से उड़कर आने वाले गुब्बारों को फायरिंग कर मार गिराया है। वहीं जम्मू कश्मीर में भी पाकिस्तानी गुब्बारे कई बार भारतीय सीमा से घुस चुके हैं। पहले पाकिस्तान ड्रोन भारतीय सीमा में भेजता था लेकिन हाल ही में गुब्बारे आने की घटनाओं में तेजी आई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- प्रेमी जोड़े का खौफनाक कदम : जहर खाकर सड़क पर दी तड़प-तड़प कर जान, लड़के का शव लेने से परिजनों का इनकार