{"_id":"614ea5988ebc3e0dfa74cdbe","slug":"bsf-cycle-rally-from-jallianwala-bagh-to-celebrate-azadi-ka-amrit-mahotsav","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजादी का अमृत महोत्सव: सीमा सुरक्षा बल ने जलियांवाला बाग से निकाली रैली, राजघाट पर होगी संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजादी का अमृत महोत्सव: सीमा सुरक्षा बल ने जलियांवाला बाग से निकाली रैली, राजघाट पर होगी संपन्न
Sat, 25 Sep 2021 09:59 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 25 Sep 2021 09:59 AM IST
सार
बीएसएफ के डीआईजी भूपेंद्र सिंह ने रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बताया कि रैली जलियांवाला बाग से शुरू हुई और यह दिल्ली के राज घाट पर समाप्त होगी। इसका मकसद राष्ट्रीय एकता का संदेश देना है।
विज्ञापन
जलियांवाला बाग से बीएसएफ की साइकिल रैली शुरू।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत शनिवार को सीमा सुरक्षा बल के जवानों की साइकिल रैली जलियांवाला बाग से शुरू हुई। यह रैली 2 अक्तूबर को राजघाट दिल्ली में संपन्न होगी। अमृतसर सेक्टर बीएसएफ हेडक्वार्ट्स के डीआईजी भूपिंदर सिंह ने इस साइकिल रैली को झंडी देकर रवाना किया। हेडक्वार्टर पंजाब फ्रंटियर बीएसएफ, जालंधर की तरफ से पंजाब में इस तरह की तीन साइकिल रैलियां निकाली जा रही हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - पंजाब सीएम का एलान: हर मंगलवार को अपने कार्यालय में मंत्रियों से मिलेंगे, कैबिनेट की बैठक भी होगी
विज्ञापन
डीआईजी भूपिंदर सिंह ने साइकिल रैली को झंडी दिखाने के बाद बताया कि इसका मकसद देश के युवाओं में राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति समर्पित उनमें देशभक्ति का जज्बा पैदा करना है। इसके अलावा इसके जरिये युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों, स्वच्छ भारत, एक भारत श्रेष्ठ भारत, आयुष्मान भारत योजना का संदेश देते हुए शारीरिक तौर पर फिट रहने के बारे में जागरूक करना है। जलियांवाला बाग से शुरू हुई साइकिल रैली में अमृतसर सेक्टर बीएसएफ के 15 जवान और अधिकारी शामिल हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जलियांवाला बाग से शुरू हुई साइकिल रैली जालंधर, खन्ना और कुरुक्षेत्र के रास्ते सोनीपत होते हुए 2 अक्तूबर को राजघाट, नई दिल्ली में संपन्न होगी। दूसरी रैली रविवार सुबह ज्वाइंट चेक पोस्ट (जेसीपी) हुसैनीवाला बार्डर और तीसरी साइकिल रैली जंग-ए-आजादी मैमोरियल, करतारपुर से रवाना होगी। देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस को आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है।
पंजाब से आज निकलेंगी बीएसएफ की 2 और साइकिल रैलियां
बीएसएफ की दूसरी साइकिल रैली 26 सितंबर को जेसीपी हुसैनीवाला बार्डर से शुरू होकर लुधियाना, अंबाला के रास्ते पानीपत से होते हुए 2 अक्तूबर को नई दिल्ली पहुंचेगी। जबकि तीसरी साइकिल रैली भी 26 सितंबर को निकलेगी, जो जंग-ए-आजादी, मेमोरियल करतारपुर से शुरू होकर लुधियाना, अंबाला और पानीपत के रास्ते 2 अक्तूबर को ही नई दिल्ली पहुंचेगी।