फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab CM Charanjit Channi will meet ministers, MLAs in His office every Tuesday

पंजाब सीएम का एलान: हर मंगलवार को अपने कार्यालय में मंत्रियों से मिलेंगे, कैबिनेट की बैठक भी होगी

Sat, 25 Sep 2021 03:28 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 25 Sep 2021 03:28 PM IST
सार

अब प्रत्येक मंगलवार को दोपहर तीन बजे कैबिनेट की बैठक होगी। सीएम ने निर्देश दिया है कि जब तक कैबिनेट नहीं चल रहा है, तब तक अधिकारी कार्यालय न छोड़ें।
 

विज्ञापन
Punjab CM Charanjit Channi will meet ministers, MLAs in His office every Tuesday
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी अब प्रत्येक मंगलवार को मंत्रियों, विधायकों और अन्य अधिकारियों के साथ अपने कार्यालय में सुबह 11.30 से दोपहर 2.30 बजे तक मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री की ओर से शनिवार को इस बाबत आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें - पंजाब: छुट्टी पर गए डीजीपी दिनकर गुप्ता, इकबाल प्रीत सहोता को दिया गया अतिरिक्त चार्ज 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने यह आदेश भी दिए हैं कि प्रत्येक मंगलवार बाद दोपहर 3 बजे कैबिनेट मीटिंग हुआ करेगी, जिसके लिए उन्होंने सभी प्रशासनिक सचिवों और विभाग प्रमुखों को प्रत्येक मंगलवार को दोपहर 3 बजे अपने कार्यालयों में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं और कैबिनेट मीटिंग खत्म होने तक अपने कार्यालय में ही रहने के लिए कहा गया है ताकि किसी भी विभाग के संबंधित दस्तावेजों की जरुरत पड़ने पर कैबिनेट को तुरंत मुहैया कराए जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद चन्नी अब तक अपने मंत्रिमंडल के गठन में व्यस्त रहे हैं और इस संबंध में शनिवार तक उनकी भागदौड़ भी जारी रही है। मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण का कार्यक्रम तय हो जाने के बाद उन्होंने अपनी सरकार के कामकाज में तेजी लाने और जनता के साथ उनके प्रतिनिधियों के बेहतर तालमेल को सुनिश्चित करने की मुहिम छेड़ दी है।


पंजाब की नई कैबिनेट तय
पंजाब की नई कैबिनेट तय हो गई है। राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित रविवार शाम साढ़े चार बजे मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व वाली नई कैबिनेट के मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे। शनिवार दोपहर राज्यपाल से मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री ने पत्रकारों को बताया कि उन्होंने मंत्रियों की शपथ ग्रहण के लिए राज्यपाल से समय मांगा था। राज्यपाल की तरफ से रविवार शाम 4:30 बजे का समय तय किया गया है। 

सात नए चेहरे शामिल
इस बीच नए मंत्रिमंडल में शामिल चेहरों को लेकर सोशल मीडिया पर अनुमान लगाए जाने लगे हैं वहीं दूसरी ओर शुक्रवार रात दस बजे नई दिल्ली में राहुल गांधी के आवास पर मुख्यमंत्री चन्नी, पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिद्धू, उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा और गोपी सोनी की मौजूदगी में मंत्रिमंडल को अंतिम रूप दिया गया। माना जा रहा है कि नए मंत्रिमंडल में पांच पूर्व मंत्रियों को जगह नहीं दी गई है जबकि 7 नए चेहरे शामिल किए गए हैं। इनमें परगट सिंह, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और संगत सिंह गिलजियां के नाम प्रमुख हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed