फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Boutique operator demanded Rs 50,000 for suit stitching in Mohali, tax dept raids

गजब मामला: सूट सिलाई के मांगे 50 हजार रुपये, वित्तमंत्री तक पहुंची शिकायत, फिर बड़ा खुलासा

Tue, 29 Aug 2023 08:19 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 29 Aug 2023 08:19 AM IST
सार

पंजाब सरकार अब घरों में बुटिक चलाने वालों पर सख्ती करने जा रही है। इन्हें अब टैक्स के दायरे में लाने की तैयारी है क्योंकि सरकार को लग रहा है कि बुटीक के नाम पर घरों में चल रही दुकानों से टैक्स चोरी की जा रही है।
 

विज्ञापन
Boutique operator demanded Rs 50,000 for suit stitching in Mohali, tax dept raids
सूट सिलाई का बिल - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

मोहाली की एक रसूखदार महिला ने सेक्टर-85 स्थित बुटीक में सूट सिलवाने को दिया। बुटिक संचालक ने सूट सिलाई के 50 हजार रुपये मांग लिए। यह सुनकर महिला के पैरों तले जमीन खिसक गई। सत्ता पक्ष तक पहुंच थी तो महिला ने मामले की शिकायत पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा से कर दी। इसके बाद कराधान विभाग की टीम ने बुटिक पर छापा मारकर उसे सील कर दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Patiala Murder: घरेलू क्लेश में भाभी को चाकू से गोदा फिर मुंह में जबरन डाला सल्फास, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन


आरोप है कि बुटिक संचालक ने करीब 16 लाख की जीएसटी चोरी की है। हालांकि अब तक किसी अधिकारी ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। उधर, सूचना है कि पंजाब सरकार अब घरों में बुटिक चलाने वालों पर सख्ती करने जा रही है। इन्हें अब टैक्स के दायरे में लाने की तैयारी है क्योंकि सरकार को लग रहा है कि बुटीक के नाम पर घरों में चल रही दुकानों से टैक्स चोरी की जा रही है। घरों में चलने वाले बुटीक संचालकों को जीएसटी नंबर लेना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, इस मामले में कोई भी कुछ भी बोलने से बच रहा है क्योंकि मामला एक रसूखदार महिला से जुड़ा हुआ है। सरकार भी फिलहाल मामले को दबाने में जुटी है। इस बात का भी खुलासा नहीं किया जा रहा कि बुटीक संचालक के पास इतने महंगे दाम पर सूट सिलवाने कौन गया था। उधर, शहरवासी दिनभर चर्चा करते रहे कि अब तो दर्जी के काम में भी लाखों की कमाई है और इस पर सरकार को एक रुपया भी टैक्स नहीं देना पड़ता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed