{"_id":"64ecc7dba96106e9f904f006","slug":"woman-murdered-in-nabha-of-patiala-2023-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patiala Murder: घरेलू क्लेश में भाभी को चाकू से गोदा फिर मुंह में जबरन डाला सल्फास, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Patiala Murder: घरेलू क्लेश में भाभी को चाकू से गोदा फिर मुंह में जबरन डाला सल्फास, आरोपी गिरफ्तार
Mon, 28 Aug 2023 09:44 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 28 Aug 2023 09:44 PM IST
सार
रविवार को सुनीता अपने कमरे में मौजूद थी और उसकी बेटी घर की छत पर सैर कर रही थी। बेटा बाजार गया हुआ था और पति राजेश किसी काम से पटियाला में था। इसी बीच सुनीता की अपने देवर के साथ किसी बात पर लड़ाई हो गई, जो उनके साथ ही रहता था।
विज्ञापन
महिला की हत्या
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नाभा के करतारपुरा मोहल्ले में एक युवक ने अपनी 43 साल की भाभी की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पहले चाकू से वार किए फिर मुंह में जबरन सल्फास डाल दिया। पुलिस ने देवर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
नाभा के डीएसपी दविंदर सिंह अत्री ने बताया कि आरोपी की पहचान संजीव कुमार के तौर पर हुई है, जो करियाना की दुकान चलाता था। मृतका का नाम सुनीता रानी है। एक दिन पहले ही सुनीता व उसके पति राजेश कुमार ने अपनी शादी की वर्षगांठ मनाई थी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक रविवार को सुनीता अपने कमरे में मौजूद थी और उसकी बेटी घर की छत पर सैर कर रही थी। बेटा बाजार गया हुआ था और पति राजेश किसी काम से पटियाला में था। इसी बीच सुनीता की अपने देवर के साथ किसी बात पर लड़ाई हो गई, जो उनके साथ ही रहता था। तैश में आकर संजीव ने चाकू से भाभी के पेट में वार किए। इसके बाद मुंह में जबरन सल्फास डाल दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Punjab Cabinet: कैबिनेट ने की ग्रांट में कटौती, अब सीएम को 37 करोड़ और मंत्रियों को मिलेंगे 1-1 करोड़ रुपये
सुनीता रानी के शरीर पर गहरे चोट के निशान हैं। मृतका के भाई मनीश चंद्र के मुताबिक उनकी बहन की हत्या उसी के देवर ने है। वहीं, मृतका की बेटी महक व बेटे आशु ने बताया कि चाचा हमेशा ही उनकी मां के साथ लड़ता-झगड़ता रहता था और जान से मारने की धमकियां भी देता था। रविवार रात को चाचा ने उनकी मां की हत्या कर दी।
तेजधार हथियारों से युवक को उतारा मौत के घाट
एसएसटी नगर मार्केट में रविवार देर रात 20 साल के एक युवक को तेजधार हथियारों से मौत के घाट उतार दिया गया। मृतक की पहचान प्रिंस निवासी गांव चौरां सन्नौर रोड के तौर पर हुई है। थाना लाहौरी गेट पुलिस ने करीब छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
पुलिस के मुताबिक आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। प्रिंस अपने घर पर सो रहा था, इसी बीच रविवार रात करीब 10 बजे उसके कुछ दोस्त उसे घर से बुलाकर अपने साथ ले गए। यहां राजपुरा रोड स्थित एसएसटी नगर मार्केट में पीएनबी बैंक के बाहर प्रिंस व उसके दोस्तों की लड़कों के एक गुट के साथ किसी बात को लेकर बहस हो गई।
इसी दौरान कार में सवार होकर आए युवकों ने तलवारों से प्रिंस पर हमला करके बुरी तरह से घायल कर दिया। प्रिंस के दोस्त उसे तुरंत राजिंदरा अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक प्रिंस के दादा गुग्गा माडी चौरां में सेवादार हैं, वह ज्यादातर समय अपने उनके साथ ही रहता था।