फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP leader criticises Punjab CM over meeting with UK MP Dhesi

सियासत: पूर्व सेना प्रमुख व भाजपा नेता जेजे सिंह ने ब्रिटिश सांसद से मुलाकात को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री की आलोचना की

Sun, 17 Apr 2022 09:31 PM IST
ajay kumar पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ajay kumar Updated Sun, 17 Apr 2022 09:31 PM IST
सार

भाजपा नेता जेजे सिंह ने कहा कि सीएम भगवंत मान को यह बताना चाहिए कि ढेसी के साथ बैठक में क्या हुआ और पंजाब में आप सरकार ने उनसे क्या वादे किए। ढेसी ने भारत सरकार द्वारा जम्मू और कश्मीर के विशेष दर्जे को रद्द करने की आलोचना की थी।

विज्ञापन
BJP leader criticises Punjab CM over meeting with UK MP Dhesi
भाजपा नेता और पूर्व सेना प्रमुख जेजे सिंह - फोटो : फाइल

विस्तार

भाजपा नेता और पूर्व सेना प्रमुख जेजे सिंह ने रविवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की ब्रिटेन के सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी के साथ मुलाकात को लेकर अलोचना की। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी को स्पष्ट करना चाहिए कि क्या वह ब्रिटिश सांसद के 'अलगाववादी और भारत विरोधी' विचारों का समर्थन करती है। लेबर पार्टी के सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने पिछले हफ्ते आप के राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा और सीएम भगवंत मान से मुलाकात की थी।

विज्ञापन


बैठक के बाद ढेसी ने ट्वीट किया, 'पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का आभारी हूं, जिस गर्मजोशी के साथ उन्होंने चंडीगढ़ स्थित अपने आवास पर मेरा स्वागत किया। हमने... एनआरआई आशाओं, चिंताओं और पंजाब की प्रगति को देखने की इच्छा पर विस्तार से चर्चा की। हमने... एनआरआई की आशाओं, चिंताओं और पंजाब की प्रगति को देखने की इच्छा पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने मुझे इन मुद्दों के समाधान के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने का आश्वासन दिया।'
विज्ञापन


जेजे सिंह ने कहा कि 'यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि पंजाब में आप सरकार लेबर पार्टी के सांसद ढेसी का बढ़चढ़ कर स्वागत करती है, जिनके विचार अलगाववादी और भारत विरोधी हैं। आप को देश से स्पष्टीकरण देना चाहिए कि क्या वह कश्मीर और अन्य मामलों पर उनके विचारों का समर्थन करती है, जो हमारे देश के खिलाफ हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेता ने आगे कहा कि सीएम भगवंत मान को यह बताना चाहिए कि ढेसी के साथ बैठक में क्या हुआ और पंजाब में आप सरकार ने उनसे क्या वादे किए। ढेसी ने भारत सरकार द्वारा जम्मू और कश्मीर के विशेष दर्जे को रद्द करने की आलोचना की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed