फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   BJP dharna against law and order Situation in Punjab

Amritsar: कानून-व्यवस्था के खिलाफ BJP का धरना, वेरका बोले- हिंदू-सिख एक थे, एक हैं और एक ही रहेंगे

Mon, 07 Nov 2022 06:04 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 07 Nov 2022 06:04 PM IST
सार

राजकुमार वेरका ने कहा कि पंजाब में हिंदू-सिख एक थे, एक हैं और हमेशा एक ही रहेंगे। शिवसेना नेता सुधीर सूरी की धरना में गोली मारकर हत्या कर दी गई। अब तो आम जनता सरकार या पुलिस-प्रशासन के विरुद्ध आवाज उठाने या धरना-प्रदर्शन करने से भी डरती है।

विज्ञापन
BJP dharna against law and order Situation in Punjab
धरना देते भाजपाई। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अमृतसर में सोमवार को भंडारी पुल पर पंजाब की आप सरकार की लचर कानून-व्यवस्था के खिलाफ भाजपा ने धरना दिया। भाजपा का यह धरना पार्टी के जिला प्रधान सुरेश महाजन के नेतृत्व में आयोजित किया गया है। भाजपा नेता डॉ. राजकुमार वेरका ने कहा कि पंजाब में आप सरकार बनने के बाद तो कानून जैसे पंख लगाकर हवा में उड़ गया है। पंजाब में देश-विरोधी ताकतें व खालिस्तान समर्थकों की गतिविधियां तेजी से बढ़ी हैं। जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। हिंदू-सिख को अलग करने में मौजूदा सरकार लगी है लेकिन पंजाब में भाईचारक सांझ हमेशा रही है और भविष्य में भी हमेशा रहेगी। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पंजाब में हिंदू-सिख एक थे, एक हैं और हमेशा एक ही रहेंगे। शिवसेना नेता सुधीर सूरी की धरना में गोली मारकर हत्या कर दी गई। अब तो आम जनता सरकार या पुलिस-प्रशासन के विरुद्ध आवाज उठाने या धरना-प्रदर्शन करने से भी डरती है।
विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश महासचिव दयाल सिंह सोढी ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान को अन्य राज्यों की सैर छोड़कर अपने राज्य की तरफ ध्यान देना चाहिए। पंजाब में आप की सरकार बनने के बाद स्थिति बद से बदतर हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब में गैंगस्टर राज है और रोजाना हत्याएं हो रही हैं। नशे का कारोबार बेलगाम हो चुका है। नशे से पंजाब के युवकों की जान जा रही हैं और भगवंत मान अन्य राज्यों के चुनाव में व्यस्त हैं। उन्होंने मान सरकार पर निशाना साधा और कहा कि आप की सरकार बनने के बाद हत्या, लूटपाट, डकैती की घटनाएं आम हो गई हैं। 

पंजाब सरकार को नींद से जगाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनता के साथ सरकार के विरुद्ध रोष प्रदर्शन किया है। राज्यसभा के पूर्व सदस्य व भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रधान श्वेत मलिक ने कहा कि मान सरकार के सात माह के शासनकाल में पंजाब में अपराधियों के हौसले चरम पर पहुंच चुके हैं। अपराधियों को पुलिस का कोई खौफ नहीं। 

गैंगस्टर पुलिस-प्रशासन की नाक के नीचे कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ा रहे हैं। पंजाब में खून की होली खेली जा रही है। लोगों में दहशत है, जबकि पुलिस-प्रशासन मूकदर्शक बनकर तमाशा देख रही है। मान और केजरीवाल मिलकर पंजाब को काले दौर की तरफ धकेलने पर तुले हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री को नैतिकता के आधार पर अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

पार्टी के जिला प्रधान सुरेश महाजन ने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व आम जनता का प्रदर्शन में शामिल होने पर धन्यवाद किया और कहा कि भाजपा पंजाब सरकार के विरुद्ध अपनी विपक्ष की भूमिका निभाती रहेगी। जनता के हक की आवाज सरकार के कानों तक पहुंचाने के लिए संघर्ष करती रहेगी।

इस अवसर पर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलदेव राज चावला, राजिंदर मोहन सिंह छीना, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिल, जिला महामंत्री राजेश कंधारी, सुखमिंदर सिंह पिंटू, डॉ. जगमोहन सिंह राजू (पूर्व आईएएस), श्री दुर्ग्याणा कमेटी के महामंत्री अरुण खन्ना, पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद शर्मा, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला प्रधान संजीव कुमार अरोड़ा, लाल मिर्चांवाले और राजेश भारद्वाज और पूर्व मेयर बख्शी राम अरोड़ा समेत बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed