फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Babita Phogat targeted Deepender Hooda by tweet

पदक पर सियासत: पहलवान बबीता फौगाट ने दीपेंद्र पर कसा तंज, ट्वीट किया- जैसा नेता-वैसे चेले

Sat, 13 Aug 2022 12:57 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 13 Aug 2022 12:57 AM IST
सार

दीपेंद्र ने अपने ट्वीट में बबीता फौगाट का जिक्र नहीं किया था। बबीता भी कुश्ती में ओलंपिक पदक विजेता हैं और उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों में भी तीन पदक जीते हैं। बबीता भाजपा नेता हैं और प्रदेश सरकार में चेयरमैन भी हैं। दीपेंद्र के ट्वीट में उनका नाम नहीं था, यह बात उन्हें चुभ गई।

विज्ञापन
Babita Phogat targeted Deepender Hooda by tweet
बबीता फौगाट - फोटो : ट्विटर

विस्तार

ओलंपियन बबीता फौगाट ने कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा पर ट्वीट के जरिये तंज कसा है। बबीता ने दीपेंद्र के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा कि जैसे नेता, वैसे चेले, दिल्ली में पप्पू, हरियाणा में गप्पू। 24 इंच के आलू की तरह यहां भी आपकी टीम के आंकड़ों ने धोखा दे दिया। 8 साल तक आप हरियाणा कुश्ती एसोसिएशन के अध्यक्ष रहे फिर भी जमीनी आंकड़े नहीं।

विज्ञापन


दीपेंद्र ने तीन दिन पहले ट्वीट किया था कि देश की शान साक्षी मलिक का राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने के बाद घर लौटने पर स्वागत किया। इतिहास में अकेली ओलंपिक कुश्ती पदक विजेता साक्षी का यह तीसरा राष्ट्रमंडल पदक है। महिला कुश्ती में यह गौरव केवल साक्षी और विनेश फौगाट को है।
विज्ञापन


दीपेंद्र ने अपने ट्वीट में बबीता फौगाट का जिक्र नहीं किया था। बबीता ने राष्ट्रमंडल खेलों में तीन पदक जीते हैं। बबीता भाजपा नेता हैं और प्रदेश सरकार में चेयरमैन भी हैं। दीपेंद्र के ट्वीट में उनका नाम नहीं था, यह बात उन्हें चुभ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed