फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Baba Ramdev reached Bhiwani of Haryana

भिवानी में बाबा रामदेव: आईएमए के सवालों पर साधी चुप्पी, किसान आंदोलन पर भी नहीं कही कोई बात

Mon, 07 Jun 2021 09:42 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Mon, 07 Jun 2021 09:42 PM IST
सार

बाबा रामदेव के आने के बाद गांव लेघां और वहां के पड़ोसी गांव के दो ग्रामीण गोमठ में आ गए थे। काफी देर बीत जाने के बाद पुलिस को आशंका हुई कि वो दोनों किसान संगठन से जुड़े कार्यकर्ता हैं। रामदेव को काले झंडे या फिर अन्य कोई विवाद न कर दें इस डर से पुलिस ने दोनों से पूछताछ की। जिसमें उन्होंने कहा कि वो तो ऐसे ही आ गए थे। पांच से सात मिनट चर्चा करने के बाद पुलिस ने दोनों व्यक्तियों को गोमठ से बाहर भेज दिया।

विज्ञापन
Baba Ramdev reached Bhiwani of Haryana
भिवानी पहुंचे बाबा रामदेव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के भिवानी स्थित गोमठ आश्रम लेघां का योग गुरु बाबा रामदेव ने दौरा किया। अपने गुरुभाई स्वामी राजनाथ योगी से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने भोजन कर आश्रम की गतिविधियों का निरीक्षण किया। जब मीडिया ने उनसे आईएमए और किसान आंदोलन को लेकर सवाल किए तो चुप्पी साध ली। बाबा रामदेव ने इसे सिर्फ शिष्टाचार भेंट बताया मगर क्षेत्र में देर शाम तक इसके बारे में चर्चा होती रही। बाबा रामदेव अपनी टीम के साथ फिर गाड़ी में बैठकर निगाना रवाना हो गए। 

विज्ञापन


सोमवार दोपहर पौने तीन बजे अचानक बाबा रामदेव अपनी टीम सहित लेघां स्थित बाबा मेलनाथ गोमठ में पहुंचे। गोमठ संचालक स्वामी राजनाथ योगी व अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उनका फूलमाला पहना कर स्वागत किया। फिर बाबा रामदेव ने गोमठ आश्रम में एक बंद कमरे में स्वामी राजनाथ योगी, पतंजलि योग पीठ के अधिकारियों के साथ करीब एक घंटे तक चर्चा की। 
विज्ञापन


विचार-विमर्श करने के बाद उन्होंने भोजन ग्रहण किया। फिर आश्रम की गतिविधियों का निरीक्षण किया और आश्रम के कर्मचारियों से मिलने के बाद बाबा रामदेव ने गोशाला का निरीक्षण किया। गोशाला सचिव राजेंद्र कुमार ने बताया कि बाबा रामदेव हर माह गोशाला के लिए पतंजलि के पशु आहार का एक ट्रक भेज रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मीडिया ने जब बाबा रामदेव से आईएमए और किसान आंदोलन को लेकर सवाल पूछे तो उन्होंने चुप्पी साध ली। उन्होंने कहा कि इस विवाद के बारे में वो कुछ नहीं बोलेंगे। इस दौरान पतंजलि योग पीठ के महासचिव यश देव शास्त्री, महंत योगी राजनाथ, विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष प्रदीप बंसल, गोशाला सचिव राजेंद्र कुमार, सदस्य आशीष अंचल, जगरूप यादव, सतबीर सांगवान, बसंत यादव, यश बंसल, ऋतु बंसल, आचार्य रविंद्र आदि उपस्थित रहे।

रामदेव के आते ही शुरू हो जाती है आचार्यकुलम की चर्चा
योग गुरु बाबा रामदेव के भिवानी जिले के दौरे पर आते ही लेघां के बाबा मेलनाथ गोमठ में आचार्यकुलम की चर्चा शुरू हो जाती है। हर कोई उनके दौरे को आचार्यकुलम से जोड़ता है। सोमवार दोपहर में जब वो गोमठ लेघां पहुंचे तब भी इसी बात को लेकर चर्चा जारी रही।
 
उल्लेखनीय है कि गांव लेघां के बाबा मेलनाथ गोमठ में वर्ष 2016 में बाबा रामदेव आचार्यकुलम की स्थापना की थी मगर वह बन नहीं पाया। आचार्यकुलम में विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ वैदिक शिक्षा भी देने की बात उठाई गई थी। यह प्रदेश का दूसरा व देशभर का अब तक का तीसरा आचार्यकुलम बनने वाला था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed