फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   B.Com admission, Merit list will continue on on 25 june

25 को जारी होगी बीकॉम की पहली मेरिट लिस्ट

Tue, 31 May 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/चंडीगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला/चंडीगढ़ Updated Tue, 31 May 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
B.Com admission, Merit list will continue on on 25 june
कॉलेजों को अब तक यह पता नहीं है कि रूसा डिग्री कोर्सों में विद्यार्थियों को कब से प्रवेश मिलेगा।
पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) व एफिलिएटेड 11 सरकारी-प्राइवेट कॉलेजों में बीकॉम प्रथम सेमेस्टर में दाखिले का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। 25 जून शाम छह बजे बीकॉम की 2340 सीटों पर दाखिले के लिए पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी जाएगी। बीकॉम एडमिशन चीफ कोआर्डिनेटर और यूबीएस प्रोफेसर संजय कौशिक ने कहा कि बीकॉम दाखिले के शेड्यूल को फाइनल अप्रूवल मिल गई है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 2 जून से 12वीं पास स्टूडेंट पीयू वेबसाइट http://bcomadmissions.puchd.ac.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 जून होगी, जबकि 16 जून तक ऑनलाइन फीस जमा करनी होगी। स्टूडेंट को इस बार फीस जमा करने के लिए पीयू की रसीद नहीं भरनी होगी।
विज्ञापन


ऑनलाइन आवेदन के समय ही फीस का फार्म जनरेट हो जाएगा। इसे दिखाकर एसबीआई की किसी भी शाखा में फीस जमा की जा सकेगी। पीयू प्रशासन इस बार से ई-बैंकिंग से फीस जमा की सुविधा देने की तैयारी कर रहा है।  फीस रसीद, ऑनलाइन आवेदन की हार्ड कॉपी और अन्य प्रमाण पत्र यूनिवर्सिटी बिजनेस स्कूल, आर्ट्स ब्लॉक-3 में 20 जून तक जमा करने होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed