फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Attack on Akali Leader In Punjab's Abohar

अबोहरः अकाली नेता पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पकड़े जाने के डर से खुद को गोली मारकर की खुदकुशी

Sun, 04 Aug 2019 06:12 PM IST
ajay kumar दविंदर पाल, अमर उजाला, अबोहर (पंजाब)
दविंदर पाल, अमर उजाला, अबोहर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 04 Aug 2019 06:12 PM IST
विज्ञापन
Attack on Akali Leader In Punjab's Abohar
इनसेट में अकाली नेता प्रह्लाद खाटवां - फोटो : अमर उजाला

विधानसभा हल्का बल्लूआना के सीनियर अकाली नेता और नगर सुधार ट्रस्ट अबोहर के पूर्व चेयरमैन चौधरी प्रह्लाद खाटवां पर रविवार को सुबह स्कार्पियो सवार अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी। खाटवां के अंगरक्षक की जवाबी फायरिंग पर हमलावर भागने लगे। इसी दौरान रास्ते में उनकी गाड़ी खेतों में पलट गई। 

विज्ञापन


लोगों के दौड़ने पर पकड़े जाने के डर पर हमलावरों ने फायरिंग कर दी। इससे खेतों में काम कर रहे दो किसान घायल हो गए। वहीं एक हमलावर ने गोली मार कर आत्महत्या कर ली और दूसरे को लोगों ने काबू कर लिया। दो अन्य हमलावर फरार हो गए। थाना बहाववाला पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

 
चौधरी प्रह्लाद खाटवां सुबह अपने अंगरक्षकों के साथ कोठी के बाहर बैठे थे। इस दौरान स्कार्पियों में सवार होकर आए अज्ञात नकाबपोश युवकों ने प्रह्लाद खाटवां पर फायरिंग कर दी। इस पर अंगरक्षक ने भी जवाबी फायरिंग की। जवाबी फायरिंग होने पर हमलावर गांव शेरेवाला की ओर भागने लगे। इसके बाद खाटवां व उनके अंगरक्षक ने उनका पीछा किया। हमलावरों की कार काफी आगे निकल चुकी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हमलावरों की स्कार्पियो गांव शेरेवाला के निकट कच्ची सड़क पर कीचड़ होने के कारण खेतों में पलट गई। खेतों में काम कर रहे किसान बचाव के लिए उनकी ओर दौड़े तो हमलावरों ने उन फायरिंग कर दी। इससे किसान हरीकृष्ण और उज्ज्वल घायल हो गए। इस बीच तीन युवक स्कार्पियो से उतर कर खेतों की ओर भाग गए। 

मामले की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस व ग्रामीणों ने दोनों घायलों को सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया और नरमा के खेतों में हमलावरों की तलाश शुरू कर दी।  इस दौरान खेत में से एक हमलावर काबू कर लिया और दूसरा मृत मिला। उसे देखने से लग रहा था कि उसने अपनी ही रिवाल्वर से सिर में गोली मार कर आत्महत्या कर ली। 

क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी
डीएसपी संदीप सिंह ने बताया मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे है। उन्होंने पकड़े गए हमलावर के नाम का खुलासा करने के इंकार कर दिया। उन्होंने बताया हमलावरों के भागे साथियों को पकड़ने के लिए नाम का खुलासा नहीं किया जा रहा है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से एक-एक रिवाल्वर बरामद किया है। थाना प्रभारी जसकरण सिंह ने बताया पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

अंकित भादू ने दी थी जान से मारने की धमकी

अकाली नेता प्रह्लाद खाटवां व गैंगस्टर अंकित भादू के बीच पुरानी रंजिश की बात भी सामने आई है। पता चला है कि अंकित भादू जब जिंदा था, तब उसने खाटवां को जान से मारने की धमकी दी थी। उसके बाद से प्रह्लाद ने अपनी सुरक्षा में निजी अंगरक्षक तैनात किया और खुद भी बेहद सतर्क रहते थे। अंकित भादू के साथ पुरानी रंजिश के साथ ही यह भी स्पष्ट हो रहा है कि आज के हमले में अंकित के गुर्गे शामिल हो सकते हैं। 

पूर्व मुख्यमंत्री बादल ने फोन पर पूछा खाटवां का कुशलक्षेम
हमले की सूचना मिलने पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने फोन पर खाटवां से बातचीत की और उनका हालचाल पूछा। उन्होंने घटना की कड़ी निंदा करते हुए सरकार से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

अकाली नेता खाटवां के घर प्रकाश सिंह बादल का अक्सर ही आना-जाना रहता है। वे अपने मुख्यमंत्री काल में कई बार इनके घर पर आए। इसके साथ ही अबोहर वा बल्लूआना हल्के के सैकड़ों कार्यकर्ताओं और नेता भी गांव खाटवां पहुंच कर प्रह्लाद का हालचाल पूछा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed