फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   arvind kejriwal in amritsar, attacks on cm badal and captain amarinder singh

कैप्टन-बादल की आपस में सेटिंग, उनसे न्याय की उम्मींद नहीं: केजरीवाल

Wed, 30 Nov 2016 08:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Wed, 30 Nov 2016 08:24 PM IST
विज्ञापन
arvind kejriwal in amritsar, attacks on cm badal and captain amarinder singh
अमृतसर पहुंचे अरविन्द केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
आम आदमी पार्टी के कनवीनर और दिल्ली के मुख्य मंत्री अरविन्द केजरीवाल ने बुधवार को कहा है कि पंजाब में आम लोगों की सरकार बनने जा रही है, जो बारी बांध कर पंजाब को लूट रहे कैप्टन अमरिंदर और बादलों से छुटकारा देगी और पंजाब में खुशहाल और भय-मुक्त माहौल को कायम करेगी। केजरीवाल अमृतसर दक्षिण हलके में इंकलाब रैली को संबोधित कर रहे थे। 
विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि बादल और कैप्टन पंजाब को मिल कर लूट और पीट रहे हैं। नशे के कारण मरीज बने नौजवानों पर फर्जी केस डाले जा रहे हैं। इसी तरह अपने हक और रोजगार मांगने वालों को भी झूठे मामलों में फंसाया जा रहा है। अरबों रुपये के घोटाले करने वाले कैप्टन अमरिंदर सिंह जैसे भ्रष्ट नेताओं के मुकदमे वापस लिए जा रहे हैं। एक दूसरे को बचाने के लिए कैप्टन और बादल ने पूरी सेटिंग कर रखी है।
विज्ञापन


जब नशे के मुद्दे पर बिक्रम मजीठिया के विरुद्ध सीबीआई जांच की मांग उठी तो उस समय केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी। कैप्टन सिंह ने मजीठिया पर सख्त कार्यवाही करवाने की बजाए सोनिया गांधी के जरिये सीबीआई जांच ही रुकवा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भय मुक्त माहौल बनाएगी आप सरकार: केजरीवाल

arvind kejriwal in amritsar, attacks on cm badal and captain amarinder singh
अमृतसर पहुंचे अरविन्द केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
केजरीवाल ने सरकार बनने पर हम मजीठिया को जेल भेजा जाएगा। कैप्टन सिंह को निशाना बनाते हुए कहा कि 84 के दंगों को लेकर सज्जन कुमार और जगदीश टाइटलर जैसों को क्लीन चिट वाले अमरिंदर सिंह से किस इन्साफ की उम्मीद की जा सकती है।

केजरीवाल ने कहा कि 26 जुलाई 2005 को परनीत कौर, पुत्र रणइंदर सिंह ने स्विस बैंक में अपने खाते खोले और जितनी देर सरकार रही, इन खातों में करोड़ों रुपये लगातार जमा होते रहे। इस दौरान उन्होंने परनीत कौर और कैप्टन के पुत्र रणइंदर सिंह के स्विस बैंक के खातों के नंबर लोगों को एक बार फिर बताए।

दिल्ली से विधायक जरनैल सिंह ने कहा कि पंजाब में शराब की दुकानों में बेतहाशा बढ़ोत्तरी हुई और स्कूल बंद हो रहे हैं। सरकारी अस्पतालों में सुविधाएं मुहैया न होने के कारण आम लोगों को अनेकों मुश्किलें पेश आ रही हैं। उन्होंने 2आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद वैट और बिजली के रेटों में कमी करने का वायदा किया। सीनियर नेता एचएस फूलका ने कहा कि यह बहुत दुख और शर्म की बात है कि अमृतसर जैसा पवित्र शहर में एक कालोनी नशे के गढ़ के तौर पर मशहूर है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी नशे बेचने वालों को जेल भेजेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed