{"_id":"5d2979888ebc3e6ccb57d2ff","slug":"army-jawan-arrested-in-narnaul-on-charges-of-leaking-confidential-info-he-s-taken-into-2-day-remand","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणाः सेना की खुफिया जानकारी 'विदेशी मैम' को भेजने वाला जवान दो दिन की रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणाः सेना की खुफिया जानकारी 'विदेशी मैम' को भेजने वाला जवान दो दिन की रिमांड पर
Sat, 13 Jul 2019 12:02 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नारनौल (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नारनौल (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 13 Jul 2019 12:02 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी जवान
- फोटो : ANI
हरियाणा के नारनौल में सेना के जवान रविंद्र को राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी गोपनीय जानकारी लीक करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। एएसपी विनोद कुमार कहते हैं कि फेसबुक पर एक लड़की के साथ चैट करते समय उसने सेना में इस्तेमाल किए जाने वाले हथियारों की तस्वीरें साझा कीं।
विज्ञापन
उसे कुछ पैसे भी मिले हैं। लेकिन जांच चल रही है। आरोपी जवान को 2 दिन के रिमांड पर लिया गया है। बता दें कि नारनौल सिटी थाना पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए विदेशी महिला जासूस को सेना की खुफिया जानकारी देने के आरोप में एक फौजी को गिरफ्तार किया था। आरोपी फौजी से सात कारतूस, दो मोबाइल व तीन सिम भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
आरोपी पर आईपीसी की धारा, ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट व शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपी को गुरुवार को कोर्ट में पेश कर दो दिन की रिमांड पर लिया है। पुलिस को शक है कि आरोपी के तार पाकिस्तान से जुड़े हो सकते हैं।Haryana:Army jawan Ravinder arrested in Narnaul on charges of leaking confidential info on national security.ASP Vinod Kumar says,“While chatting with a girl on Facebook,he shared pics of weapons used by Army.She gave him some money. Probe on. He's taken into 2-day remand"(12.07) pic.twitter.com/nbeU0S1lFW
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) July 13, 2019
पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि बसई गांव निवासी रविंद्र साल 2017 में पांचवीं कुमाऊं रेजिमेंट में सिपाही पद पर भर्ती हुआ था। आरोपी की साल 2018 में अमृतसर (पंजाब) में पोस्टिंग थी। इसी दौरान फेसबुक के जरिए उसकी एक विदेशी महिला से दोस्ती हुई।
पहले दोनों चैटिंग करते रहे फिर महिला ने रविंद्र के बारे में जानकारी ली। रविंद्र ने महिला को बताया कि वह सेना में अमृतसर में कार्यरत है। इसके बाद दोनों की वीडियो कॉलिंग के जरिए बात होने लग गई।
संवेदनशील जगहों की जानकारी साझा करता रहा आरोपी
प्रवक्ता ने बताया कि मार्च 2018 में महिला ने यूनिट की लोकेशन और सेना में प्रयोग होने वाली राइफल के बारे में जानकारी मांगी। आरोपी ने गूगल पर सर्च करके राइफल की फोटो महिला के पास भेजी। आरोपी यूनिट के साथ अमृतसर से अरुणाचल प्रदेश के लिए रवाना हो गया। इसकी जानकारी भी जासूस को दे दी।
दिसंबर 2018 में महिला ने आरोपी के अकाउंट में पांच हजार रुपये भी भेजे और कहा कि सामान ले लेना। आरोपी लगातार देश की आंतरिक व बाहरी सुरक्षा से जुड़ी संवेदनशील जगहों की जानकारी महिला को देता रहा। सूत्रों के अनुसार इसकी जानकारी खुफिया एजेंसियों को लग गई। तब एजेंसियों ने पुलिस से साझा किया।
पांच दिन की छुट्टी पर आया था घर, चाय की दुकान से काबू
सिपाही रविंद्र आठ जुलाई को पांच दिन की छुट्टी लेकर घर आया और नारनौल रेलवे स्टेशन पर उतरा था। पुलिस को इसके बारे में पहले से जानकारी मिली थी। एसपी चंद्र मोहन ने आरोपी फौजी को गिरफ्तार करने के आदेश दिए थे। पुलिस ने आरोपी को चाय की दुकान से काबू किया।
जांच में साइबर सेल की ली जा रही मदद
रिमांड के दौरान पुलिस पता करेगी कि गिरोह में कौन-कौन शामिल है, किस-किस को जानकारियां दी गई हैं। मामले की जांच में साइबर सेल की मदद ली जा रही है। आरोपी अलग-अलग नंबरों पर व्हाट्सएप चलाता था। प्रारंभिक जांच में यह नहीं पता चल सका है कि महिला जासूस किस देश की है।
विदेशी महिला को सेना की खुफिया जानकारी देने के आरोप में फौजी रविंद्र को गिरफ्तार किया गया है। संकेत मिले हैं कि आरोपी के तार पाकिस्तान से भी जुड़े हो सकते हैं। इसके बारे उसकी कॉल डिटेल समेत अन्य जानकारी हासिल की जा रही है। - चंद्रमोहन, एसपी, नारनौल।