फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Appointment of District Revenue Officer for the first time in Chandigarh

नई पहल : चंडीगढ़ में पहली बार होगी जिला राजस्व अधिकारी की नियुक्ति, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

Sun, 11 Apr 2021 02:19 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 11 Apr 2021 02:19 AM IST
विज्ञापन
Appointment of District Revenue Officer for the first time in Chandigarh
चंडीगढ़ - फोटो : social media

चंडीगढ़ में भूमि के रिकॉर्ड को समय-समय पर अपडेट करने के लिए पहली बार जिला राजस्व अधिकारी की निुयक्ति होगी। चंडीगढ़ में इस पद के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है। अभी तक तहसीलदारों के बाद डीसी पर ही सभी राजस्व विभाग से संबंधित जिम्मेदारी होती है।

विज्ञापन


जिला राजस्व अधिकारी चंडीगढ़ में काम करने वाले तहसीलदार, नायब तहसीलदार और उप रजिस्ट्रार के काम की निगरानी के लिए डिप्टी कमिश्नर की सहायता करेगा। इस पद पर पंजाब और हरियाणा से डेपुटेशन पर अधिकारी बुलाए जाएगा।
विज्ञापन


डीसी मनदीप सिंह बराड़ ने बताया कि शहर के भूमि रिकॉर्ड के देखरेख के लिए राज्यों की तर्ज पर जिला राजस्व अधिकारी की नियुक्ति की मांग की गई थी, जिसे केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है। डेपुटेशन पर आए अधिकारी इस पद को संभालेंगे। इसके लिए पंजाब और हरियाणा को भी पत्र लिखा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आने वाले दिनों में संबंधित राज्य से अधिकारियों की सूची भी मांगी जा सकती है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिला राजस्व अधिकारी को ही भूमि अधिग्रहण अधिकारी (एलएओ) का कार्य भी सौंपा जा सकता है, क्योंकि चंडीगढ़ में एलएओ की जिम्मेदारी एसडीएम सेंट्रल को दी जाती है। हरियाणा के भी कई जिलों में जिला राजस्व अधिकारी को उन विभागों का भूमि अधिग्रहण कार्य सौंपा गया है, जहां कोई अलग भूमि अधिग्रहण अधिकारी उपलब्ध नहीं है।

मई तक मनीमाजरा और बुड़ैल का भूमि रिकॉर्ड हो जाएगा ऑनलाइन
डीसी मनदीप सिंह बराड़ ने बताया कि प्रशासन ने कुल 25 गांवों में से 23 की जमाबंदियां कर दी हैं। दो पर फिलहाल काम जारी है। इसमें बुड़ैल और मनीमाजरा की जमीन शामिल है। इसे भी मई तक पूरा कर लिया जाएगा।


बाकी 23 गांवों की सारी जमीन का रिकॉर्ड अब ऑनलाइन हो गया है। इस रिकॉर्ड को कोई भी चंडीगढ़ प्रशासन की वेबसाइट http://chandigarh.gov.in/ पर जाकर मालिक का नाम या खेवट या खसरा नंबर डाल कर हासिल कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed