फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   amarujala holi milan samaroh, recipe compitition, rupantaran club, chandigarh

अमर उजाला की रेसिपी प्रतियोगिता में दिखाइए हुनर और बनें विनर

Wed, 30 Mar 2016 02:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Wed, 30 Mar 2016 02:56 PM IST
विज्ञापन
amarujala holi milan samaroh, recipe compitition, rupantaran club, chandigarh
होली मिलन में मस्ती करतीं महिलाएं।
अमर उजाला के रूपांतरण क्लब की ओर से महिलाओं के लिए रेसिपी प्रतियोगिता और होली मिलन समारोह ‘रंग बरसे’ का आयोजन किया जा रहा है।  डालडा कुकिंग ऑयल और कैच के सहयोग से 31 मार्च को पंचकूला के सेक्टर-14 स्थित महाराजा ग्रैंड होटल में 3 बजे से आयोजित किया जाएगा। रेसिपी में अपना हुनर दिखाने के लिए ट्राइसिटी में रूपांतरण क्लब की महिलाओं के लिए यह बेहतरीन मौका होगा।
विज्ञापन


रेसिपी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की इच्छुक रूपांतरण क्लब की सदस्य रजिस्ट्रेशन कराने के लिए अपनी रेसिपी लिखकर anurags@chd.amarujala.com पर या अमर उजाला के कार्यालय एससीओ 34-37 सेक्टर-9 डी चंडीगढ़ में भेज सकती हैं। जूरी द्वारा शॉर्ट लिस्टेड प्रतिभागियों को फोन से सूचना दी जाएगी।
विज्ञापन


चुनी गई कैंडीडेट्स को सेमी कुक्ड फूड बनाकर कार्यक्रम में आना होगा। कांटेस्ट की प्रतिभागियों को निर्णायक मंडल के सदस्यों के सामने डालडा ऑयल में फूड तैयार करना होगा। इस कार्यक्रम में रेसिपी प्रतियोगिता दो तरह की होगी। इसमें दूसरी प्रतियोगिता में सेमी कुक्ड फूड में कैच हींग का तड़का जजों के सामने लगाना होगा। दोनों ही प्रतियोगिता के विजेताओं को डालडा कुकिंग ऑयल और कैच की तरफ से आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इच्छुक प्रतिभागी अधिक जानकारी के लिए 8699032100 पर फोन कर सकते हैं। दोनों रेसिपी प्रतियोगिता अलग-अलग है। दोनों के विजेता भी अलग-अलग होंगे। पिछले कई दिनों से प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए ट्राइसिटी की महिलाओं के लगातार अमर उजाला में आवेदन पहुंच रहे हैं। कांटेस्ट को लेकर महिलाओं में जबर्दस्त उत्साह है। अमर उजाला हर साल महिलाओं की प्रतिभा को निखारने के लिए इस तरह के इवेंट आयोजित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed