फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Allowance increased by 30 percent, students rejoiced, took up strike

Chandigarh News: 30 प्रतिशत बढ़ा भत्ता, खुशी से झूमे विद्यार्थी, उठाया धरना

Fri, 10 Nov 2023 02:27 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Nov 2023 02:27 AM IST
विज्ञापन
Allowance increased by 30 percent, students rejoiced, took up strike
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में पिछले नौ दिन से धरने पर बैठे विद्यार्थियों के लिए वीरवार का दिन खुशी भरा रहा। पीयू प्रशासन की ओर से भत्ते में 30 प्रतिशत बढ़ोतरी का आश्वासन दिया गया। इसके बाद विद्यार्थियों ने धरना खत्म किया। इससे पहले पीयू सिक्योरिटी की ओर से सुबह 9 बजे छात्रों को लिखित में नोटिस भी दिया गया कि अगर वे धरना खत्म नहीं करते हैं तो उन पर कार्रवाई की जाएगी, क्योंकि उन्होंने आने-जाने के रास्ते को बाधित किया है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। विद्यार्थियों को धरना खत्म करने के लिए दो घंटे का समय दिया गया। इसके बाद प्रशासन से आश्वासन मिलने के बाद विद्यार्थियों ने धरना खत्म किया। पीयू गेट नंबर-1 पर धरना खत्म करने से पहले विद्यार्थियों ने भत्ते के अलावा अन्य मांगों पर भी डीएसडब्ल्यू प्रो. जतिंदर ग्रोवर और डेंटल कॉलेज के प्रिंसिपल से आश्वासन लिया कि बढ़े हुए स्टाइपेंड को एक नवंबर, 2023 से लागू किया जाए। वहीं एक नवंबर से अब तक प्रदर्शन में शामिल सभी बीडीएस और एमडीएस के विद्यार्थियों को उपस्थिति दी जाए। कोर्स की फीस को किश्तों में लिया जाए। लेटर ऑफ रिकमेंडेशन को वापस नहीं लिया जाए। धरने का चरित्र प्रमाणपत्र पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं होना चाहिए। किसी भी विद्यार्थी से किसी भी तरह का थ्योरी और प्रैक्टिकल का काम नहीं छीना जाए और विद्यार्थिरूों के लिए डिग्री सर्टिफिकेट में देरी नहीं की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed