फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   All police stations of the state are under the protection of CCTV cameras: DGP

प्रदेश के सभी थाने सीसीसीटीवी कैमरों की सुरक्षा के घेरे में : डीजीपी

Tue, 14 May 2024 07:58 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2024 07:58 PM IST
विज्ञापन
All police stations of the state are under the protection of CCTV cameras: DGP
पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर की अध्यक्षता में वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा पुलिस के प्रदेश में मौजूद सभी 715 पुलिस थाने सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में आ गए हैं। हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉर्पाेरेशन (एचपीएचसी) की ओर से 333 पुलिस चौकियाें और 382 पुलिस थानों को इसके तहत कवर किया गया है। सुरक्षा ढांचे में 2,953 स्थिर बुलेट कैमरे और 4,600 डोम कैमरे शामिल हैं। इनमें 18 महीने की ऑडियो और वीडियो रिकॉर्डिंग की क्षमता शामिल है। पुलिस थानों के लिए समर्पित सर्वर स्टोरेज समाधान और पुलिस चौकियों के लिए एनवीआर (नेटवर्क वीडियो रिकॉर्डर) स्टोरेज दक्षता से डेटा प्रबंधन सुनिश्चित करते हैं।

यह जानकारी पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान दी गई। इस बैठक में पुलिस थानों में अत्याधुनिक निगरानी ढांचा विकसित करने सहित इससे संबंधित कई अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। यह परियोजना दिसंबर 2020 में सर्वाेच्च न्यायालय के एक निर्देश की अनुपालना में शुरू की गई थी।। जनवरी 2022 में राज्य सरकार की मंजूरी के बाद एचपीएचसी ने 106 करोड़ रुपये की परियोजना शुरू की थी। इसकी जिम्मेदारी भारत सरकार के सार्वजनिक उपक्रम मेसर्स ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को दी गई थी। अभी इस सिस्टम संचालन को लेकर परीक्षण चल रहा है, जिसका पूर्ण संचालन 10 जून के लिए निर्धारित है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना का सफल समापन प्रबंध निदेशक डॉ. आरसी मिश्रा, आईपीएस के नेतृत्व में एचपीएचसी इंजीनियरिंग टीम के समर्पण और विशेषज्ञता का प्रमाण है। एडीजीपी अमिताभ ढिल्लों और एआईजी कमल दीप गोयल का भी इसमें सहयोग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed