फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Akali Dal Rebel group cancels decision to expel eight leaders from party

अकाली दल की रार: बागी गुट ने आठ नेताओं को पार्टी से निकालने का फैसला रद्द, ढींढसा बोले-मैं पार्टी का सरपरस्त

Thu, 01 Aug 2024 10:42 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 01 Aug 2024 10:42 AM IST
सार

शिरोमणि अकाली दल में अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ बगावत तेज होती जा रही है। पार्टी ने बागी गुट के आठ नेताओं का पार्टी से बाहर निकाल दिया था। इसके खिलाफ भी आवाज उठने लगी है। 

विज्ञापन
Akali Dal Rebel group cancels decision to expel eight leaders from party
अकाली दल के बागी गुट के नेताओं की बैठक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिरोमणि अकाली दल में बगावत बढ़ती जा रही है। शिअद के वरिष्ठ नेता सुखदेव सिंह ढींढसा ने कहा है कि वह पार्टी के सरपरस्त होने के नाते आठ बागी नेताओं और सात विधानसभा हलका प्रभारियों को पार्टी से निकलाने को फैसले को रद्द करते हैं। उन्होंने कहा कि अनुशासन कमेटी का फैसला असांविधानिक है। यही कारण है कि उनको आगे आकर अब ये फैसला लेना पड़ा है।
विज्ञापन


बैठक में ढींडसा ने कहा कि ये सभी नेता पार्टी में सुधार के लिए काम कर रहे हैं, ऐसे में ये अनुशासहीनता कैसे हो सकती है। उन्होंने कहा कि पार्टी की गिरती साख और बेअदबी के आरोपों पर गिरे सुखबीर बादल अब प्रधान रहने के लायक है, इसलिए उनको तुरंत अपना पद छोड़ना चाहिए। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अनुशासन कमेटी को फैसले को लेकर वह सुखबीर सिंह बादल को पत्र भी लिखेंगे, जिमसें उनसे इस मामले को लेकर जवाब मांगेंगे। पार्टी का प्रधान चुनने के लिए जनरल इजलास बुलाएंगे, जिसमें नया प्रधान चुना जाएगा। ढींढसा ने कहा कि वह आज तक लोगों के सामने नहीं आए थे, लेकिन अब मजबूरी में उन्हें यह फैसला लेना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

झूंदा कमेटी ने की थी प्रधान बदलने की सिफारिश

इस मौके गुरप्रताप वडाला और प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने कहा जब 2022 में लगातार शिरोमणि अकाली दल चुनाव हार रहा था तो उस समय झूंदा कमेटी का गठन किया गया था। कमेटी ने सारे पंजाब में लोगों की राय ली थी। लोगों ने उस समय अकाली दल की लीडरशिप में बदलाव की सिफारिश की थी। सुखबीर बादल को पद त्यागना चाहिए। हम भी कमेटी की सिफारिश वाली बात कर रहे हैं। हम तो कमेटी के मुताबिक काम करने की बात कर रहे हैं।

सुखबीर पर लगे आरोप गंभीर, प्रधान पद लायक नहीं

दोनों नेताओ ने कहा कि हम लोग दो महीने से अकाली दल सुधार लहर चला रहे हैं। लेकिन जब प्रदीप कलेर ने गत दिवस सुखबीर बादल पर सवा उठाया तो लोगों को ध्यान भटकाने के लिए उन्हें पार्टी से निकालने की कोशिश की। वहीं, उन्होंने कहा कि जिस तरह के आरोप सुखबीर बादल पर लगे हैं, ऐसे में वह प्रधान पद के लायक नहीं है। उन्होंने अकाल तख्त साहिब के आदेशों को भी नहीं माना है। अब तो सारी बात सामने आ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed