{"_id":"6364b2677ab3683f3c388b09","slug":"akali-dal-declared-harjinder-dhami-its-candidate-for-shiromani-gurdwara-parbandhak-committee-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"SGPC Election: अकाली दल ने हरजिंदर सिंह धामी को बनाया उम्मीदवार, नौ नवंबर को होने हैं SGPC चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
SGPC Election: अकाली दल ने हरजिंदर सिंह धामी को बनाया उम्मीदवार, नौ नवंबर को होने हैं SGPC चुनाव
Fri, 04 Nov 2022 12:07 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 04 Nov 2022 12:07 PM IST
सार
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव के लिए शिरोमणि अकाली दल ने हरजिंदर सिंह धामी को उम्मीदवार घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
हरजिंदर सिंह धामी।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने नौ नवंबर को होने जा रहे शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के चुनाव के लिए एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी को प्रधान पद का फिर से उम्मीदवार घोषित किया है। पार्टी प्रवक्ता डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने ट्वीट कर कहा कि शिअद के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने एसजीपीसी के सदस्यों और पार्टी के सीनियर नेताओं के साथ व्यापक विचार-विमर्श के बाद हरजिंदर सिंह धामी को उम्मीदवार बनाया है। चुनाव नौ नवंबर को होने हैं।
विज्ञापन
वहीं शिअद अध्यक्ष सुखबीर बादल ने बीबी जागीर कौर से अपील की है कि धामी को पार्टी का उम्मीदवार घोषित कर दिया गया है, इसलिए वह अपना नाम वापस ले लें। उन्हें पार्टी के फैसले का समर्थन करना चाहिए। इस बीच धामी ने भी बीबी जागीर कौर से अपील की है कि वह पहले की तरह पार्टी के साथ चलें।
विज्ञापन
धामी ने लगाए आरोप
एसजीपीसी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने आरोप लगाया है कि आरएसएस और भाजपा सिख समुदाय की प्रतिनिधि संस्था पर कब्जा करने की पूरी कोशिश कर रही हैं। भाजपा नेता और अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन इकबाल सिंह लालपुरा भाजपा की एसजीपीसी पर काबिज होने की नीति के तहत काम कर रहे हैं। इसके साथ ही विभिन्न पार्टियों से भाजपा में गए नेताओं द्वारा एसजीपीसी के सदस्यों को खरीदने के लिए बड़े लालच दिए जा रहे हैं। यह सारी जानकारी उन्हें सदस्यों ने ही दी है। उन्होंने कहा कि एसजीपीसी के पदाधिकारियों का वार्षिक चुनाव संगत द्वारा चुने गए सदस्यों का मुद्दा है, जिसमें किसी भी तरह का बाहरी हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन