{"_id":"155a739576ef158a9c5336ecc0a0505b","slug":"agreement-has-not-started-restaurant","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना परमिशन चला रहा फाइव स्टार होटल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना परमिशन चला रहा फाइव स्टार होटल
अमर उजाला, पंचकूला
Updated Mon, 06 Jan 2014 08:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-5 स्थित निर्झर वाटिका में बिना अनुमति लिए ही 24 दिसंबर से फाइव डिग्री रेस्तरां चलता रहा, लेकिन हुडा के अफसरों ने कोई कार्रवाई नहीं की।
यहां नाबालिग युवक-युवतियों को भी शराब परोसने की शिकायत मिलने के बाद रविवार को स्थानीय विधायक डीके बंसल ने रेस्तरां का निरीक्षण किया।
उन्होंने सेक्टर-5 थाना प्रभारी को मौके पर बुलाकर अवैध तरीके से रेस्तरां चलने की शिकायत देने के अलावा हुडा व आबकारी विभाग के अधिकारियों को भी कार्रवाई करने के लिए कहा।
इसी रेस्तरां में 31 दिसंबर की रात न्यू ईयर पार्टी के बाद परिसर में पंजाब कैडर के आईएएस के बेटे के गनमैन को खुद की सर्विस गन से सिर में गोली लगी थी।
इस रेस्तरां के मालिक संदीप चौहान हैं और इसे संचालित करने में राजनीति से जुड़े लोग भी जुड़े हैं, लेकिन कागजों में उनके नाम नहीं हैं।
नियमों की उड़ाईं धज्जियां
इस रेस्तरां के लिए बीड हुई थी, जिसे फाइव डिग्री के मालिकों ने जीता था, लेकिन अभी तक कोई एग्रीमेंट साइन नहीं हुआ था। इसके बावजूद 24 दिसंबर से यहां काम शुरू हो गया।
इसके अलावा पार्क में अवैध तरीके से कब्जा करने के अलावा कई नियमों का भी उल्लंघन किया गया है। टेंडर की शर्तों के मुताबिक, यहां सिर्फ केफेटेरिया चलाया जा सकता है, लेकिन यहां बार भी चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विधायक से कहा, बार के लिए किया है आवेदन
रेस्तरां का दौरा करने के दौरान विधायक ने वहां मौजूद होटल के प्रबंधकों से भी बातचीत की। उन्होंने विधायक को बताया कि बार के लिए आवेदन कर दिया गया गया है।
इस निरीक्षण के दौरान विधायक के साथ एसके बोहरा, ओपी चुघ भी मौजूद थे, क्योंकि उन्होंने भी शिकायत की थी।