फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ag aish new album crazy love

अब ऐजी ऐश लेकर आए ‘क्रेजी लव’

Sat, 23 Nov 2013 09:31 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 23 Nov 2013 09:31 AM IST
विज्ञापन
ag aish new album crazy love
अब प्रसिद्ध गायक ऐजी ऐश का ‘चौबारा’ आपका दिल जीत लेगा। यह है ऐजी ऐश के नए एलबम ‘क्रेजी लव’ का पहला ट्रैक। इस एलबम पर रिलीज से पहले ही यूट्यूब में 53 हजार से ज्यादा हिट्स आ चुके हैं। मास्टर ट्रेट्स इंटरटेनमेंट ने ऐजी ऐश के इस नए एलबम की लांचिंग सेक्टर-35 के होटल में की।
विज्ञापन


म्यूजिक कंपनी के प्रोड्यूसर नवनीत सूद, प्रवीन सूद, एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर मंथाज सूद इस मौके पर मौजूद रहे। मोहाली के रहने वाले ऐजी ऐश ने बताया कि उन्होंने सुरिंदर खान और बलदेव काकरी से संगीत की शिक्षा हासिल की।
विज्ञापन


उनके पिता, मां और भाई तीनों ने ही उनको हमेशा सपोर्ट किया। उनका पहला एलबम मोहब्बत सुपर टोन कंपनी और दूसरा एलबम लारा म्यूजिक कंपनी ने रिलीज किया था। इसके बाद उन्होंने वाइब्रेशन रिलीज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें यूथ को ध्यान में रखा गया था। ऐजी ऐश ने कहा कि उनका अगला एलबम हंजू होगा। क्रेजी लव के बारे में उन्होंने बताया कि यह यंगस्टर्स के लिए है। एलबम ऐसा है जिसमें यूथ के लिए पूरा मसाला है। ट्रैक का पहला गीत ‘चौबारा’ पंजाब के उन युवाओं के लिए है जो कि हॉस्टल में या फिर पीजी रहते हैं।


यह उनकी लाइफ स्टाइल पर बनाया गया है। इसके अतिरिक्त सात ट्रैक और हैं। उन्होंने बताया कि जनवरी में वह एक पंजाबी फिल्म में काम करने जा रहे हैं जिसकी स्क्रिप्ट तैयार है। इसमें उनको बतौर कलाकार भी मौका मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed