फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   accident review report, chandigarh police deptt, chandigarh accidents review, chandigarh accident

रिपोर्टः चंडीगढ़ में 5 महीनों में 62 लोगों ने सड़कों पर गवाईं जान

Sat, 25 Jun 2016 10:01 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 25 Jun 2016 10:01 PM IST
विज्ञापन
accident review report, chandigarh police deptt, chandigarh accidents review, chandigarh accident
सड़क हादसों में एक की मौत, छह घायल - फोटो : अमर उजाला फाइल
चंडीगढ़ में हर तीसरे दिन एक व्यक्ति की जान सड़क हादसे में जा रही है। इस साल जनवरी से मई तक 62 लोग शहर में हुए हादसों में जान गवां चुके हैं। पुलिस प्रशासन के हर साल दावे होते हैं कि हादसों में कमी लाई जाएगी। लेकिन सभी दावे धरातल पर साकार होते नहीं दिखते। पुलिस अधिकारियों की मानें तो रोड डिजाइनिंग और इन्फ्रास्ट्रक्चर में कुछ बदलाव जरूरी है। ट्रैफिक पुलिस करीब 150 प्रस्ताव प्रशासन को भेज चुकी है। लेकिन अभी तक प्रशासन इन प्रस्तावों की अनदेखी कर रहा है।
विज्ञापन


58 जानलेवा हादसों में 62 की मौत  
पुलिस विभाग से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक इस वर्ष के पहले पांच महीने में शहर में कुल 181 सड़क हादसे हुए हैं। जिनमें 123 हादसों में पीड़ितों को गंभीर चोटें आई हैं। जबकि 58 हादसे जानलेवा साबित हुए हैं। इनमें 62 लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है। हादसों में मारे गए लोगों में 56 पुरुष और 6 महिलाएं है। जबकि गंभीर रूप से घायल होने वालों में 100 पुरुष और 33 महिलाएं हैं। पिछले साल 2015 में पांच महीनों में 49 लोगों ने जान गवांई थी। वहीं 2014 में जनवरी से लेकर मई तक सड़क हादसों में 55 लोगों की जान गई थी।
विज्ञापन


ओवरब्रिज और भूमिगत रास्तों से कंट्रोल किया जा सकता है ट्रैफिक 
डीएसपी राजीव अंबस्ठ का कहना है कि शहर में पिछले कुछ सालों से शहर की आबादी और सड़काें पर वाहनों की संख्या बढ़ी है। जिसके चलते ही शहर की सड़कों पर होने वाले जानलेवा हादसों और ट्रैफिक जाम की समस्याओं में भी बढ़ोतरी हुई है। इसके लिए मुख्य रास्तों पर ओवरब्रिज और भूमिगत रास्ते बनाने चाहिए, एंबुलेंस के लिए अलग से लेन की सुविधा का प्रावधान होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस विषय में ट्रैफिक पुलिस करीब 150 प्रस्ताव बनाकर प्रशासन को भेज चुकी है, लेकिन इन प्रस्तावों पर आजतक कोई फैसला नहीं हुआ है। यूटी पुलिस ने प्रशासन को सड़कों पर फ्लाईओवर अंडरपास से लेकर कई तरह के प्रपोजल भेजे थे। इनमें से मुख्य प्रपोजल थे कि मल्टी लेवल पार्किंग बनाई जाए सेक्टर 22, 35 और 43 बस स्टैंड पर। साथ ही पूर्व आईजी ने पंजाब और हरियाणा के ऑफिसों के समय में बदलाव की भी मांग की थी। जिससे सुबह शाम के वक्त जाम कम लगे। पुलिस ने सेक्टर 26 में फुटओवर ब्रिज बनाने का भी प्रपोजल प्रशासन को भेजा था। साथ ही दुर्घटना वाले प्वाइंट्स पर रंबल स्ट्रिप्स बनाने की बात कही थी। वी 3 रोड पर अंडरपास बनाने का प्रस्ताव प्रशासन को भेजा हुआ है। साथ ही जन मार्ग, हिमालयन मार्ग, चंडीपथ, उद्यान पथ, सरोवर पथ, पूर्व मार्ग पर साइन बोर्ड के साथ स्लिप रोड बनाने के प्रस्ताव प्रशासन के पास भेज रखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed