{"_id":"57e6bf5a4f1c1b3276a83365","slug":"9-year-child-killed-in-a-accident-at-sector-9-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता का इंतजार कर रहा था बच्चा, पर मौत पहले आकर साथ ले गई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिता का इंतजार कर रहा था बच्चा, पर मौत पहले आकर साथ ले गई
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 25 Sep 2016 09:54 AM IST
विज्ञापन
vishal mandal accident
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज रफ्तार से आ रही बाइक की टक्कर से 9 साल के बच्चे की मौत हो गई। बच्चा एक ऑटो में बैठकर अपने पिता का इंतजार कर रहा था। पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार नया गांव निवासी रोशन मंडल शनिवार रात करीब 11.30 बजे अपने बेटे विशाल मंडल (9) के साथ आटो में खुड्डा अलीशेर स्थित होटल ब्लू मून के पास दुकान से दूध लेने गया था।
रोशन मंडल ने आटो सड़क के किनारे पार्क कर दूध लेने चला गया। ऑटो में ही विशाल बैठा हुआ था। पीड़ित के परिजन सुनील ने बताया कि एक यामाहा बाइक पर सवार तीन युवक तेज रफ्तार से गाड़ी चलाते हुए आ रहे थे और आटो पर टक्कर मार दी।
विज्ञापन
टक्कर से विशाल उछलकर दूर जा गिरा व बुरी तरह घायल हो गया। जिसके बाद तीनों युवक बाइक मौके पर ही छोड़ कर भाग गए। विशाल के पिता उसको ऑटो में लेकर जीएमएसएच 16 लेकर गए। जहां पर कुछ देर बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि मामले में गिरफ्तार हुआ युवक सेक्टर 44 का रहने वाला पप्पू है। पप्पू ही हादसे के वक्त बाइक चला रहा था। इसी बीच शनिवार को बच्चे का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को शव सौंप दिया गया। परिवार ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। विशाल की एक छोटी बहन और एक भाई है।