फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   800 people took advantage of the health fair

स्वास्थ्य मेले का 800 लोगों ने उठाया लाभ

Thu, 21 Apr 2022 02:06 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
800 people took advantage of the health fair
चंडीगढ़। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत बुधवार को सेक्टर-45 के सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य मेला लगाया गया। इसमें लगभग 800 लोगों ने स्वास्थ्य लाभ लिया। मेले का उद्घाटन यूटी प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल ने किया। इस दौरान मेले में आए लोगों ने विभिन्न विभागों के विशेषज्ञों से परामर्श लेने के साथ पंचकर्म की भी जानकारी ली। जांच के बाद मरीजों को दवाइयां भी दी गईं। हालांकि मेले के लिए अस्पताल की पार्किंग बाहर करने से सड़क पर भारी संख्या में वाहन खड़े होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं दो वाहनों से पेट्रोल व एक साइकिल चोरी होने की शिकायत भी आई है। मेले में लगाए गए शिविर में सलाहकार और स्वास्थ्य सचिव ने भी रक्तदान किया।
विज्ञापन

मेले में लोगों को अंगदान, योग और स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। स्वास्थ्य सचिव यशपाल गर्ग, निदेशक स्वास्थ्य डॉ. सुमन सिंह, उप निदेशक स्वास्थ्य डॉ. वीके नागपाल, उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. परमजीत सिंह मौजूद थे। मेले में विभिन्न सरकारी कार्यक्रमों व योजनाओं से संबंधित स्टॉल भी लगाए गए। मेले में जीएमएसएच 16 के आहार विभाग की ओर से लगाए गए स्टॉल पर भारी भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed