{"_id":"6802b42952c9c9d2830cea13","slug":"44th-convocation-and-annual-prize-distribution-ceremony-at-guru-gobind-singh-college-for-women-chandigarh-news-c-16-pkl1043-686298-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज फॉर विमेन में 44वां दीक्षांत समारोह एवं वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज फॉर विमेन में 44वां दीक्षांत समारोह एवं वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह
विज्ञापन
चंडीगढ़। गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज फॉर वुमन सेक्टर-26 ने शैक्षणिक सत्र 2024-2025 के लिए अपना 44वां दीक्षांत समारोह और वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह मनाया। इस अवसर पर बीए, बीकॉम, बीसीए और बीएससी सहित स्नातक कार्यक्रमों के साथ-साथ एमए अंग्रेजी, एमए अर्थशास्त्र और एम.कॉम सहित स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में 400 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की गईं। समारोह में मनीष तिवारी बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी और कॉलेज की प्रतिष्ठित पूर्व छात्रा रशनप्रीत कौर मुख्य अतिथि थीं।
रशनप्रीत कौर ने विद्यार्थियों को सामाजिक अपेक्षाओं से ऊपर उठने के लिए प्रोत्साहित किया। इस कार्यक्रम में सिख एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष गुरदेव सिंह, जसमेर सिंह बाला,एसएस विरदी, कार्यकारी समिति के सदस्य, एसईएस भी मौजूद रहे। इस अवसर पर दक्षिण एशियाई बास्केटबॉल संघ के महासचिव एवं फीबा अपील पैनल जिनेवा स्विट्जरलैंड के न्यायाधीश चंद्र मुखी शर्मा भी उपस्थित थे।
दीक्षांत समारोह के बाद वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 150 विद्यार्थियों को शैक्षणिक, सांस्कृतिक गतिविधियों और खेलों में उत्कृष्टता के लिए सम्मानित किया गया। प्रिंसिपल डॉ. जतिंदर कौर ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने गर्व के साथ कॉलेज को हाल ही में नैक ग्रेड ए प्लस से पुनः मान्यता मिलने की घोषणा की। साथ ही विद्यार्थियों को उनकी लगन और उपलब्धियों के लिए बधाई दी।
विज्ञापन
बदलती दुनिया में सक्रिय बने रहने का आग्रह
कार्यक्रम की शुरुआत माननीय सांसद के नेतृत्व में औपचारिक शैक्षणिक भाषण के साथ हुई। अपने संबोधन में तिवारी ने स्नातक विद्यार्थियों को गहन चिंतनशील एवं प्रेरणादायी संदेश दिया। उन्होंने अपने सांस्कृतिक और नैतिक मूल्यों पर अडिग रहने के महत्व पर बात की। विद्यार्थियों से बौद्धिक जिज्ञासा बनाए रखने, आजीवन सीखने को अपनाने तथा ईमानदारी या करुणा से समझौता किए बिना तेजी से बदलती दुनिया में सक्रिय बने रहने का आग्रह किया। तिवारी ने अपने संसदीय कोटे से कॉलेज को 10 लाख रुपए की ग्रांट देने की घोषणा की।