फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   3 bulls gone killed because of coming in collision of train in sangrur of punjab

पंजाब में टला बड़ा ट्रेन हादसा, जम्मू तवी एक्सप्रेस से कटे 3 सांड, सोमनाथ का इंजन पटरी से उतरा

Sat, 29 Dec 2018 09:21 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संगरूर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संगरूर (पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 29 Dec 2018 09:21 AM IST
विज्ञापन
3 bulls gone killed because of coming in collision of train in sangrur of punjab
ट्रेन की चपेट में आए सांड

शुक्रवार को आवारा पशुओं का झुंड जम्मू तवी एक्सप्रेस के सामने आ गया। अचानक तीन सांड ट्रेन के इंजन के नीचे आ गए। हालांकि ट्रेन इस दौरान पलटते-पलटते बच गई। घटना पंजाब के संगरूर के हरेड़ी रोड फाटक के पास हुई। ट्रेन के इंजन के नीचे फंसे तीनों सांड को कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया। करीब ढाई घंटे बाद ट्रेन लुधियाना की तरफ रवाना हुई।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक चेन्नई से जम्मू जा रही गाड़ी संख्या 16031 जम्मू तवी कटड़ा एक्सप्रेस शुक्रवार को सुबह संगरूर स्टेशन से 5 बजकर 55 मिनट पर लुधियाना की तरफ रवाना हुई। ट्रेन कुछ दूरी पर स्थित हरेड़ी फाटक के पास पहुंची तो लावारिस पशुओं का झुंड रेलवे ट्रैक पर आ गया और तीन सांड ट्रेन के इंजन के नीचे आकर कट गए। 
विज्ञापन


इस दौरान ट्रेन 300 मीटर तक इंजन के नीचे फंसे तीन पशुओं को घसीटते हुए ले गई और आगे जाकर रुक गई। इसकी सूचना मिलते ही संगरूर रेलवे स्टेशन से स्टेशन सुपरिंटेंडेंट कमलजीत सिंह, सरबजीत सिंह और एमके बजाज मौके पर पहुंचे, उन्होंने तुरंत मजदूरों को बुलाकर ट्रेन के इंजन के तले दबे पशुओं को निकालने का काम शुरू करवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन सुपरिंटेंडेंट कमलजीत सिंह ने कहा कि अधिक धुंध होने की वजह से लावारिस पशुओं के ट्रैक पर आने का पता नहीं चल पाया। हादसे में तीन लावारिस पशु कट गए हैं लेकिन बड़ा हादसा होने से टल गया है। उन्होंने कहा कि ट्रैक पर लावारिस पशुओं को रोकने के लिए फाटक के गेटमैनों को सख्त हिदायत दी गई है।

सोमनाथ एक्सप्रेस का इंजन पटरी के उतरा

वहीं बठिंडा से जम्मू की तरफ जाने वाली सोमनाथ एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन शुक्रवार शाम को पटरी से नीचे उतर गया। हादसे के समय गाड़ी में कोई यात्री सवार नहीं था। इंजन पटरी से उतरने के बाद दो रेलवे लाइन क्रास कर गया। घटना के बाद चालक ने इसकी सूचना अपने अधिकारियों को दी। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने इंजन को वापस पटरी पर चढ़ाने का काम शुरू कर दिया। 

सोमनाथ एक्सप्रेस का चालक गाड़ी को वाशिंग लाइन पर धुलवाने के बाद वापस बठिंडा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर ले जा रहा था। स्टेशन के नजदीक ही अचानक गाड़ी का इंजन पटरी से उतर गया। इस पर चालक ने गाड़ी रोक दी और घटना के बारे में उच्चाधिकारियों को सूचना दी। घटना के समय ट्रेन में कोई यात्री सवार नहीं था। 

बठिंडा रेलवे स्टेशन के अधीक्षक राम सरूप मीना से संपर्क किया गया तो उन्होंने घटना के बारे में किसी तरह की जानकारी देने से इंकार करते हुए कहा कि वह अभी थोड़ी देर बाद बात करेंगे। सोमनाथ एक्सप्रेस को बठिंडा से जम्मू के लिए शुक्रवार शाम को पौने सात बजे चलना था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed