फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   2 Akali Dal Candidated in Haryana Assembly Elections 2014

दिल्ली के बाद हरियाणा पर शिअद की नजर

Sun, 28 Sep 2014 09:36 AM IST
अनिल भारद्वाज/अमर उजाला, चंडीगढ़
अनिल भारद्वाज/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 28 Sep 2014 09:36 AM IST
विज्ञापन
2 Akali Dal Candidated in Haryana Assembly Elections 2014

दिल्ली विधानसभा चुनाव की सफलता के बाद शिरोमणि अकाली दल अब हरियाणा में पूरी ताकत झोंकने जा रहा है। इनेलो के साथ गठबंधन में शिअद कालांवाली और अंबाला शहर विधानसभा सीटों पर ताल ठोक रहा है। कालांवाली से बलकौर सिंह (पूर्व एसजीपीसी सदस्य) और अंबाला शहर से बलविंदर सिंह पूनिया पार्टी प्रत्याशी हैं।

विज्ञापन


शिअद अध्यक्ष सुखबीर बादल ने दोनों प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के लिए पार्टी दिग्गजों की ड्यूटियां लगा दी हैं। उन्हें जोर-शोर से प्रचार करने को कहा गया है। पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल सहित सुखबीर बादल प्रचार की कमान संभालेंगे।
विज्ञापन


यूं तो, इनेलो सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला की फील्ड में अनुपस्थिति की वजह से बादलों का ध्यान गठबंधन के सभी प्रत्याशियों के लिए प्रचार पर होगा, लेकिन कालांवाली व अंबाला शहर पर उनकी विशेष नजर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके साथ शिअद के अन्य पदाधिकारी, सांसद, मंत्री, मुख्य संसदीय सचिव, विधायक इन दोनों ही विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार अवधि की समाप्ति तक डेरा डाले रहेंगे।

दिल्ली में 4 सीटों पर लड़ा था चुनाव

2 Akali Dal Candidated in Haryana Assembly Elections 2014

दिल्ली विधानसभा चुनाव में शिअद ने भाजपा के साथ गठबंधन में चार सीटों पर अपने प्रत्याशी मैदान में उतारे थे। उस दौरान बादलों सहित पंजाब के अकाली नेताओं ने गली-गली में जाकर अपने प्रत्याशियों के पक्ष में जबरदस्त प्रचार किया। अकाली दल के तीन प्रत्याशी राजौरी गार्डन, कालका जी और शाहदरा से चुनाव जीतने में सफल रहे थे।

कालांवाली से 2009 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में भी सफलता मिली थी, जबकि अंबाला शहर से शिअद प्रत्याशी को कांग्रेस के विनोद शर्मा से हार का सामना करना पड़ा था।

इस बार विनोद शर्मा कांग्रेस से अलग हो गए हैं और अपनी पार्टी बनाकर हजकां के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशी भी मैदान में हैं। इन बदले हालात में शिअद अध्यक्ष को उम्मीद है कि इस बार यह सीट भी उनकी झोली में जाएगी।

कोट
लोग कांग्रेस को सत्ता से बाहर करने और इनेलो-शिअद गठबंधन को प्रदेश की सेवा सौंपने का मन बना चुके हैं। इस चुनाव में बहुमत से हमारी सरकार बनेगी।
- सुखबीर बादल, अध्यक्ष, शिरोमणि अकाली दल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed