फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   1500 workers will retire this month in haryana

सरकारी कर्मचारी तैयार रहें, बढ़ने वाला है काम

Sat, 27 Dec 2014 05:44 PM IST
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 27 Dec 2014 05:44 PM IST
विज्ञापन
1500 workers will retire this month in haryana

हरियाणा में कार्यरत डेढ़ हजार कर्मचारी नए साल से अपने कार्यालयों में दिखाई नहीं देंगे। सेवानिवृत्ति की आयु सीमा घटाने जाने के बाद 31 दिसंबर को डेढ़ हजार कर्मचारी रिटायर्ड हो रहे हैं। भाजपा सरकार ने पिछले माह ही कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की आयु सीमा 60 से घटाकर 58 साल कर दी थी।

विज्ञापन


इसके कारण 30 नवंबर को भी पांच हजार कर्मचारी रिटायर्ड हो गए थे। लेकिन इससे कार्यालयों में हुई कर्मचारियों की कमी को अभी तक पूरा करने का कोई प्रयास सरकार की ओर से नहीं किया गया है। लगातार रिटायर्ड हो रहे कर्मचारियों के कारण पहले से काम करने वाले कर्मचारियों पर बोझ बढ़ रहा है। कर्मचारी संगठनों का कहना है कि इससे सरकारी कार्यालयों का कामकाज प्रभावित होनी शुरू हो गया है।
विज्ञापन


सर्व कर्मचारी संघ के महासचिव सुभाष लांबा का कहना है कि कर्मचारियों की कमी के कारण दोगुना नुकसान हो रहा है। एक ओर पब्लिक डीलिंग से संबंधित सेवाएं प्रभावित होनी शुरू हो गई हैं, वहीं वर्तमान कर्मचारियों पर काम का बोझ बढ़ता जा रहा है। उनका कहना  है कि भाजपा सरकार कैसे प्रदेश के लोगों को संतुष्ट कर पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आम लोगों को आ रही है दिक्कत
हालांकि सरकार ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की रिटायरमेंट की उम्र सीमा में कोई बदलाव नहीं किया है लेकिन बाकी कर्मचारियों की कमी से आम लोगों को परेशानी होने लगी है। कार्यालयों में पब्लिक डिलिंग की सीटों पर कर्मचारी मौजूद नहीं हैं। कर्मचारी संगठन भी सरकार से खासे नाराज दिखाई दे रहे हैं।

आयोग बनने तक नई नियुक्तियां संभव नहीं

1500 workers will retire this month in haryana

प्रदेश में जब तक कर्मचारी चयन आयोग का नए सिरे से गठन नहीं हो जाता, कर्मचारियों की भरती नहीं शुरू होगी। सरकार की ओर से आयोग के चेयरमैन और सदस्यों की नियुक्ति के लिए सभी जिलों के डीसी को 31 दिसंबर तक नाम भेजने के लिए कहा गया है।

रिटायरमेंट बेनिफिटस में अरबों रुपये
सेवानिवृत्ति की आयु सीमा घटाने से से सरकार को भी वित्तीय नुकसान हो रहा है क्योंकि सरकार को हर माह सेवानिवृत्त कर्मचारियों को बेनिफिटस देने के लिए करोड़ों रुपये चाहिए। अभी तक रिटायर हुए 5 हजार कर्मचारियों को सरकार की ओर से 150 से 160 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा रहा है।

अगले दो साल में करीब 42 हजार सरकारी कर्मचारी रिटायर्ड हो रहे हैं। ऐसे कर्मचारियों को रिटायरमेंट बेनिफिटिस देने के लिए सरकार पर 1400 करोड रुपये का बोझ पड़ेगा। अभी हाल ही में 30 नवंबर को 5 हजार कर्मचारी रिटायर्ड हुए हैं। इन्हें सरकार की ओर से 200 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा रहा है। हरियाणा में इस समय पौने तीन लाख सरकारी कर्मचारी अलग-अलग विभागों में काम कर रहे हैं।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व मुख्यमंत्री, हरियाणा के अनुसार काफी सोच समझकर सरकारी कर्मचारियों की मांग पर रिटायरमेंट की आयु सीमा 58 से 60 साल की गई थी। उनका कहना है कि केंद्र और पंजाब में सेवानिवृत्ति की आयु 60 साल ही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed