फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   13 villages of Chandigarh will not be part of Municipal Corporation: Birender Singh

चंडीगढ़ के 13 गांव अभी नगर निगम में नहीं होंगे शामिल: बीरेंद्र सिंह

Wed, 01 Jun 2016 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 01 Jun 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
13 villages of Chandigarh will not be part of Municipal Corporation: Birender Singh
चौधरी वीरेन्द्र सिंह - फोटो : file photo

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री बीरेंद्र चौधरी ने कहा कि चंडीगढ़ के 13 गांवों को अभी नगर निगम में शामिल नहीं किया जाएगा। गांव में पंचायती राज ही जारी रहेगा। केंद्रीय मंत्री ने मंगलवार को यूटी गेस्ट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में यह बात कही।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरपंच नहीं चाहते कि उनके गांव नगर निगम में शामिल किए जाएं। उनकी मांगों को देखते हुए फिलहाल गांवों को शामिल नहीं करने का फैसला लिया गया है। पिछले लंबे समय से इन 13 गांव को नगर निगम में शामिल किए जाने को लेकर लगातार प्रशासन और पंचायतों के बीच बैठकों का दौर जारी है। अगले नगर निगम चुनाव से पहले नए सिरे से वार्डबंदी होने की चर्चा भी हो रही थी। 
विज्ञापन


बिरेंद्र सिंह ने जाट आरक्षण पर साधी चुप्पी
केंद्रीय मंत्री बिरेंद्र सिंह से जब जाट आरक्षण के मुद्दे पर सवाल किया गया तो उन्होंने जवाब देने से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि जाट आरक्षण पर वह कुछ नहीं बोलेंगे।  इससे पहले वह शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने को कह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
उनसे यह सवाल यूटी गेस्ट हाउस में लैंड रिफोर्म्स की मीटिंग के बाद आयोजित प्रेस वार्ता में पूछा गया। गौरतलब है कि जाट नेताओं ने आरक्षण के मुद्दे पर 5 जून से फिर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दे रखी है। चेतावनी केबाद से ही हरियाणा में पूरे प्रशासन के अंदर हलचल पैदा हो गई है।


पानी में यूरेनियम पर हो रिसर्च
पंजाब में पीने के पानी के अंदर मिली यूरेनियम की मात्रा को बिरेंद्र सिंह ने शोध का विषय बताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने इस विषय में राज्य सरकार को एलोकेट हुए बजट का 25 प्रतिशत हिस्सा तक खर्च करने की छूट दे रखी है, ताकि इससे पनपने वाली बीमारियों से निपटा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed