फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   13 infected including one month old girl and 58 year old PGI worker

चंडीगढ़ में एक माह की बच्ची और 58 वर्षीय पीजीआई कर्मी समेत 13 संक्रमित

Fri, 10 Jul 2020 11:51 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
13 infected including one month old girl and 58 year old PGI worker
चंडीगढ़। शहर में शुक्रवार को 13 नए कोरोना संक्रमित मिले। इन मरीजों के मिलने के बाद शहर में कोरोना के पॉजिटिव मरीजों की संख्या 536 हो गई है। सभी 13 मरीज अपने परिवार में संक्रमित सदस्य के संपर्क में आकर पॉजिटिव हुए हैं। नए मरीजों में पीजीआई की 58 साल की महिला कर्मचारी भी शामिल हैं।
विज्ञापन

वह अपने परिवार के ही संक्रमित सदस्य के संपर्क में आकर पॉजिटिव हुईं हैं। वहीं मनीमाजरा में 60 वर्षीय पुरुष और 30 वर्षीय महिला, खुड्डा लाहौरा में 24 वर्षीय युवक और सेक्टर-21 में 76 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित मिले हैं। इनके परिवार के छह सदस्यों के सैंपल ले लिए गए हैं। वहीं रामदरबार में पॉजिटिव मिले 34 साल के पुरुष के परिवार के 4 सदस्य एसिम्टोमैटिक पाए गए हैं। सेक्टर-55 में 64, 82 और 29 वर्षीय तीन महिलाओं के साथ एक माह की एक बच्ची भी संक्रमित मिली है। वहीं, सेक्टर-41 में 18 वर्षीय युवती भी संक्रमित मिली है, जो सेक्टर-55 के संक्रमित मरीज के संपर्क में आई थी। उधर, सेक्टर-45 में 52 वर्षीय महिला अपने परिवार के संक्रमित सदस्य के संपर्क में आकर पॉजिटिव हुई है। मनीमाजरा में 61 वर्षीय एक और पुरुष संक्रमित मिला है, जिसके परिवार के 7 सदस्य एसिम्टोमैटिक पाए गए हैं। सभी सदस्यों को होम क्वारंटीन कर दिया गया है। सूचना पर मनीमाजरा थाने के एसएचओ नीरज सरना मौके पर पहुंचे और इलाके के लोगों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए जरूरी निर्देश दिए। वहीं, पूरे इलाके को सैनिटाइज किया गया।
विज्ञापन

उधर, धन्वंतरि आयुर्वेदिक कॉलेज में भर्ती कोरोना के 5 मरीजों को डिस्चार्ज कर उनमें से 3 को सूद धर्मशाला में क्वारंटीन किया गया है जबकि दो को होम क्वारंटीन किया गया है। इन मरीजों में सेक्टर-29 का एक, डड्डूमाजरा का एक और सेक्टर-23 के 3 मरीज शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed