फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   12 injured in stone pelting in Chandigarh

चंडीगढ़ में रंजिशन दो गुटों में पथराव, 12 घायल

Sun, 30 May 2021 02:06 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
12 injured in stone pelting in Chandigarh
मनीमाजरा। इंदिरा कॉलोनी में रंजिशन शुक्रवार रात को दो गुटों में जमकर पथराव हुआ। इसमें 12 लोग घायल हो गए, वहीं 6 गाड़ियों में जमकर तोड़फोड़ भी की। आईटी पार्क थाना पुलिस ने दोनों गुटों के खिलाफ क्रॉस केस दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ तेज कर दी है। आरोपियों में नवीन, अजय, बिट्टा, कल्लू व राहुल और दूसरे गुट के कृष्ण, रवि, मन्नू, रैली, दीपक व कुछ महिलाएं शामिल हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे पुलिस को सूचना मिली कि इंदिरा कॉलोनी में दो गुटों में झगड़ा हो गया है। झगड़े में दोनों तरफ से लाठियां चलने के साथ पथराव हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों गुटों पर काबू पाया। इस दौरान दो महिलाओं सहित 12 लोग घायल मिले। इसमें कृष्ण की दो उंगलियां कट गईं, जो पीजीआई में उपचाराधीन है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार दोनों गुटों के बीच एक परिवार में लव मैरिज के बाद से रंजिश चली आ रही थी। शुक्रवार देर रात अजय और उसके साथी पार्क में बैठकर शराब पी रहे थे। इस दौरान नशे में अजय और उसके साथी युवती के परिवार से गाली गलौज करने लगे, जब रवि के परिवार ने इस पर आपत्ति जताई तो दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया और देखते-देखते पक्षों में पथराव शुरू हो गया, जिसमें 12 लोग घायल हो गए। इसके अलावा मोहल्ले में ऑटो व कारों के शीशे पत्थरबाजी में टूट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed