फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   12 candidates out of race for counting of votes for PU Senate graduate class election

पीयू सीनेट स्नातक वर्ग चुनाव मतगणना की दौड़ से 12 प्रत्याशी बाहर

Fri, 22 Oct 2021 03:15 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 03:15 AM IST
विज्ञापन
12 candidates out of race for counting of votes for PU Senate graduate class election
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय सीनेट स्नातक वर्ग चुनाव की मतगणना में आवश्यकता से कम वोट मिलने पर 12 सदस्य बाहर हो गए। बाकी 28 प्रत्याशी मैदान में डटे हुए हैं। इनमें 20 प्रत्याशी बराबर बढ़त बनाए हुए हैं। अब अंतिम परिणाम सोमवार को आएंगे। शुक्रवार को मतगणना नहीं होगी।
विज्ञापन

स्नातक वर्ग चुनाव की मतगणना दो दिन से चल रही है। वीरवार को भी मतगणना हुई। इस दौरान 12 सदस्य दौड़ से बाहर हो गए। इसमें मनदीप कुमार, अमित कुमार, अशोक गोयल, कमल गुप्ता, श्याम गुप्ता, मनश्वी पटयार, ज्योति गुप्ता, तरलोचन सिंह, संजीव कुमार, अवतार सिंह बेदी, योगेश धींगरा, यादविंदर सिंह आदि शामिल हैं। इन सदस्यों को 350 से कम वोट मिले हैं।
विज्ञापन

मालूम हो कि इस चुनाव में 43 उम्मीदवार मैदान में थे, जिसमें दो ने अपने नाम पीछे खींच लिए थे। तीन सदस्यों का चयन हो चुका है। बाकी 28 प्रत्याशी मैदान में डटे हैं। दो हजार से अधिक वोट पाने वाले सदस्य अपनी जीत निश्चित मान रहे हैं। हालांकि वोटों का गणित घट-बढ़ सकता है। यह स्थिति सोमवार को साफ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सदस्यों ने बना रखी है बढ़त
मतगणना में सिमरनजीत सिंह ढिल्लों, मनीष वय्यर, वरिंदर सिंह, बलबीर चंद जोसन, नरेश गौड़, संजीव कुमार बंदलिश, प्रभजीत सिंह, हरजोध सिंह, जगवंत सिंह, रविंदर सिंह, लाजवंत सिंह, रबिंदरनाथ शर्मा आदि प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं। जानकारों का कहना है कि इन प्रत्याशियों का जीतना लगभग तय माना जा रहा है। हालांकि अभी मतगणना जारी है। कुछ वोट इधर-उधर हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed