फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: Student going to school dies due to electric shock broken electric wires news in hindi

Bihar: स्कूल जा रहे छात्र की करंट लगने से मौत, टूटे बिजली के तार बने हादसे की वजह, परिजनों में मचा कोहराम

Tue, 29 Jul 2025 06:56 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 29 Jul 2025 06:56 PM IST
सार

Bihar: स्थानीय लोगों का आरोप है कि सोमवार रात ही टूटे तार की जानकारी बिजली विभाग को दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। कॉल करने के बावजूद विभाग ने खतरे को नजरअंदाज कर दिया, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ।

विज्ञापन
Bihar: Student going to school dies due to electric shock broken electric wires news in hindi
दुखी परिवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र के खलीलपुर गांव में मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक हादसे में 10 वर्षीय स्कूली छात्र की मौत हो गई। मोहम्मद फैसल का पुत्र मोहम्मद आसिफ रजा रोज़ की तरह पैदल स्कूल जा रहा था, इसी दौरान रास्ते में पहले से टूटकर गिरे बिजली के तार की चपेट में आ गया। करंट लगने से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि सोमवार की रात बारिश के कारण बिजली का तार टूटकर सड़क पर गिर गया था। बारिश और जलजमाव के चलते तार पानी में पूरी तरह छिपा हुआ था, जिससे आसिफ को उसका अंदाज़ा नहीं लग पाया और वह करंट की चपेट में आ गया।

विज्ञापन

परिजन उसे फौरन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है और परिजन बेसुध हैं। घटना की जानकारी मिलते ही फुलवारीशरीफ थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: बिक्रम में 9.64 करोड़ की लागत से ट्रॉमा सेंटर भवन का शिलान्यास, स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई पहल

बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप
स्थानीय लोगों का आरोप है कि सोमवार रात ही टूटे तार की जानकारी बिजली विभाग को दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। कॉल करने के बावजूद विभाग ने खतरे को नजरअंदाज़ कर दिया, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते तार को हटाया गया होता, तो मासूम की जान बचाई जा सकती थी। बताया जा रहा है कि यह इलाका खगौल विद्युत सब-स्टेशन के अधीन आता है। घटना के बाद से बिजली विभाग के एसडीओ और कनिष्ठ अभियंता पर लापरवाही के आरोप लग रहे हैं।

स्थानीय लोग मुआवजे और कार्रवाई की कर रहे हैं मांग
गांव के लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने और दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस दर्दनाक हादसे ने सरकारी तंत्र की लापरवाही को फिर उजागर कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed