फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   between happy teachers day wishes black story of bpsc tre 2 teacher virendra kumar buxar bihar news

गुरु नहीं गुरू है: दो नाबालिग छात्राओं को दिलरूबा कह रहा, बताया- एक नहीं, हजार बार..., हर जिले में शिकार मौजूद

सार

Bihar News : शिक्षक दिवस की अच्छी खबरों के बीच तीन शिक्षकों को लेकर फजीहत हो रही है। एक बीपीएससी शिक्षक का ऑडियो वायरल है, जिसमें वह दो नाबालिग छात्राओं को दिलरुबा बता रहा है। बता रहा कि हजार बार उसके साथ दुष्कर्म किया है। बहुत कुछ बता रहा है।

विज्ञापन
between happy teachers day wishes black story of bpsc tre 2 teacher virendra kumar buxar bihar news
होटल के बिस्तर पर अरविंद। इसके साथ रही नाबालिग छात्रा की तस्वीर हटाई गई है। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

शिक्षक दिवस पर पूरा देश 'गुरु' की आराधना कर रहा है। लेकिन, इन सबसे अलग बिहार में एक 'गुरू' की खोज चल रही है। उस गुरूघंटाल के कारनामे किसी फर्जीवाड़े के लिए कुख्यात नटवरलाल की कहानी में अश्लीलता का तड़का है। वह उम्रदराज है, लेकिन उसका गिरफ्तार हो चुका साथी युवक है। यह युवा शिक्षक कितना बड़ा 'गुरूघंटाल' है, इसे समझने के लिए पहले उसका संवाद पढ़िए। यह संवाद बिहार लोक सेवा आयोग की शिक्षक भर्ती परीक्षा-2 से चयनित अरविंद कुमार के फरार होने से ठीक पहले का है। संवाद जिस शख्स से हो रहा है, पुलिस ने उसे सामने नहीं लाया है। संवाद का जितना अंश वायरल है, उससे यह साफ हो रहा है कि सरकारी विद्यालय के शिक्षक के अश्लील कारनामों का सबूत हाथ लगने के बाद किसी ने उसके मुंह से सब कुछ उगलवाने के लिए इस कॉल को रिकॉर्ड किया है। वायरल ऑडियो की 'अमर उजाला' पुष्टि नहीं करता है, लेकिन पुलिस के लिए यह सबूत के तौर पर दर्ज है। 

विज्ञापन

इसलिए, पहले पढ़िए फरार होने से पहले कबूलनामे का ऑडियो स्क्रिप्ट
कॉलर- ए सर, केने केने के त ... बानी कौने-कौने जिला के ... बानी?
अरविंद- हम हर जगह के... होईं। तहरा यहां के वीडियो भेज दीं?
कॉलर- हां, भेज दीं त।
अरविंद- (हंसते हुए) नइखे भेज सकत नु। तहरा के यहां के वीडियो बा हमरे भिर
कॉलर- भेजीं नु।
अरविंद- नइखे
कॉलर- काहे?
अरविंद- तहरा के यहां के वीडियो बा हमरे भिर।
कॉलर- हमरा के यहां केकर वीडियो बाटे?
अरविंद- अरे बाप रे बाप, बहुत सारा वीडियो बा। तहरा के यहां के ही वीडियो बाटे हमरे भिरी।
कॉलर- केकरा संगे के?
अरविंद- हमरा साथे।
कॉलर- हमरा गांव-घर में केकरा के?
अरविंद- तहरे के यहां के वीडियो बा हमरा भिरी
कॉलर- (वीडियो मांगते हुए)
अरविंद- ए यार, का बताईं हम, बताइ लायक नइखे नु, बता देब त परदा उठ जाइ नु
कॉलर- बताईं, कोय दिकत नईखे
अरविंद- (दो नाबालिग का नाम बताता है, हम जाहिर नहीं कर सकते। मजाकिया लहजे में)- वीडियो बा। भेज दीं? पहले उनसे पूछो कि उ लोग मिले हैं कि नहीं मिले हैं हमसे। 
विज्ञापन

कॉलर- उनसे हम कैसे पूछेंगे?
अरविंद- ... फट गईल, ... फट गईल, हमसे बात कराना।
कॉलर- ठीक है बात करा देंगे।
(अरविंद फिर दो लड़कियों के घर की पहचान भी बताता है, जो हम नहीं जाहिर कर सकते)
अरविंद- (दुष्कर्म की गितनी बताता है) एक नहीं, हजार बार...
कॉलर- डालीं न वीडियो।
अरविंद- नहीं डाल सकता न! तुमलोग सही आदमी नहीं हो। 
कॉलर- सही आदमी हैं, सर डालिए।
अरविंद- नहीं, गलत आदमी हो तुमलोग।
कॉलर- पिछली बार डाले थे तो हमलोग कुछ किए थे?
अरविंद- करने का मौका कहां दिया हमने?
कॉलर- डाल दीजिए सर।
अरविंद- इन लोगों का वीडियो मैं नहीं दे सकता। जितना खुफिया एजेंसी लगाना चाहते हो, लगा लो। ये मेरी दोनों मेरी दिलरूबा हैं। दोनों को हजार बार...
कॉलर- वीडियो भेजीं। कल अब स्कूल न आइब सर?
अरविंद- एकदम आइब।
कॉलर के साथ रहे युवकों की आवाज- आईं, तब... कई धमकियां, अश्लील बातों के साथ कॉल कट।

नाबालिग के परिजन तब आए सामने, जब वीडियो कर दिया वायरल
बक्सर में डुमरांव के मध्य विद्यालय नथुनी अहीर के डेरा के दो शिक्षकों अरविंद कुमार और वीरेंद्र कुमार पर कई छात्राओं से दुष्कर्म का आरोप है। इन दोनों के कुकर्मों को छिपाने वाला हेडमास्टर मो. इमाम अली अंसारी सबसे पहले गिरफ्तार हुआ था। जिस छात्रा का मामला सामने आया है, उसके परिजन भी लोकलाज में पुलिस तक जाने से बच रहे थे। जब अरविंद कुमार के साथ उसके वीडियो को कथित तौर पर वीरेंद्र कुमार ने ब्लैकमेल के बाद वायरल कर दिया, तब जाकर परिजन सामने आए। उन्होंने नाबालिग बेटी के साथ हुए पूरे वाकये की संकेतात्मक कहानी भी प्राथमिकी में बताई। प्राथमिकी से साफ संकेत है कि अरविंद और वीरेंद्र के चंगुल में कई लड़कियों के अस्मत लुट चुकी थी। लेकिन, यह ऑडियो उससे भी आगे की बात कह रहा है। मतलब, वह खुद ही कम-से-कम दो लड़कियों का नाम तो ले ही रहा है। साथ ही इनसे हजार बार दुष्कर्म की बात भी कह रहा है। नाबालिग के साथ ऐसी घिनौनी वारदात पहली बार इस तरह खुलकर सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे जिलों तक भी जाएगी जांच, पटना में भी दुष्कर्म की बात आ चुकी सामने
ऑडियो की फॉरेंसिक जांच हो रही है। ऑडियो में अरविंद खुद अनगिनत दुष्कर्म की बात स्वीकार कर रहा है। अगर यह ऑडियो सही साबित हुआ तो इस विद्यालय से लेकर दूसरे जिलों तक जांच का दायरा बढ़ेगा। पटना के होटल में भी दुष्कर्म की बात पूछताछ में सामने आ चुकी है। अब पुलिस को आरोपियों के जब्त मोबाइल फोन से इस कांड के कई राज खुलने की उम्मीद है। जांच टीम का नेतृत्व कर रहे प्रभारी डीएसपी समीर कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी शिक्षक अरविंद कुमार और फरार चल रहे वीरेंद्र प्रसाद के मोबाइल फोन को जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। मोबाइल का कॉल डिटेल निकाला जा रहा है। गिरफ्तार हेडमास्टर मोहम्मद इमाम अली इंसारी के मोबाइल का भी CDR निकाला जा रहा है। पुलिस ने डुमरांव के दो होटलों के एक-एक कमरे को सील कर दिया है, जिसे अरविंद कुमार ने पहचाना है। फॉरेंसिक साइंस की टीम ने यहां से सैंपल इकट्ठा किए हैं, जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा जा रहा है। सीसीटीवी की जांच भी चल रही है।
(इनपुट- आशुतोष, बक्सर)
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed