फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Gets 100 New MBBS Seats: NMC Approves 50 Seats Each in Samastipur and Chhapra

बिहार: दो और मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की पढ़ाई का रास्ता साफ, समस्तीपुर और छपरा में 50-50 सीटों को मंजूरी

Sat, 05 Sep 2026 12:59 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 05 Sep 2026 12:59 PM IST
सार

Bihar Medical College News: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने कहा कि हमारा लक्ष्य बिहार में ऐसी स्वास्थ्य व्यवस्था तैयार करना है, जहां लोगों को गुणवत्तापूर्ण और विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं अपने ही क्षेत्र में घर के नजदीक उपलब्ध हों। नए मेडिकल कॉलेज और MBBS सीटों में वृद्धि इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

विज्ञापन
Bihar Gets 100 New MBBS Seats: NMC Approves 50 Seats Each in Samastipur and Chhapra
समस्तीपुर और सारण के मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएम की पढ़ाई की अनुमति। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में मेडिकल शिक्षा के विस्तार को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (एनएमसी) द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 से श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, समस्तीपुर तथा राजकीय मेडिकल कॉलेज, छपरा (सारण) में 50-50 MBBS सीटों के संचालन की अनुमति प्रदान की गई है। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग के मेडिकल असेसमेंट एंड रेटिंग बोर्ड (एमएआरबी) द्वारा दोनों संस्थानों को जारी लेटर ऑफ परमिशन के माध्यम से यह अनुमति दी गई है। इससे राज्य में मेडिकल शिक्षा के अवसरों का विस्तार होने के साथ-साथ आने वाले वर्षों में बिहार को बड़ी संख्या में प्रशिक्षित चिकित्सक उपलब्ध होंगे।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, समस्तीपुर और सारण में मेडिकल कॉलेजों में MBBS पाठ्यक्रम के संचालन से विद्यार्थियों को अपने राज्य और अपने क्षेत्र में ही गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा प्राप्त करने का विकल्प और बेहतर अवसर मिलेगा। साथ ही, मेडिकल कॉलेजों से संबद्ध अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाओं, आधुनिक उपचार सुविधाओं और स्वास्थ्य व्यवस्था की क्षमता को भी मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन


इन दोनों संस्थानों में 50-50 MBBS सीटों की स्वीकृति बिहार में मेडिकल शिक्षा के विकेंद्रीकरण और क्षेत्रीय विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे उत्तर बिहार के महत्वपूर्ण क्षेत्र समस्तीपुर तथा सारण क्षेत्र में चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं का आधार और मजबूत होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री बोले- शिक्षकों और संसाधनों की कमी नहीं होने देंगे
स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने केंद्र सरकार और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय का आभार जताते हुए कहा कि बिहार सरकार के अनुरोध को स्वीकार किए जाने से राज्य में चिकित्सा शिक्षा के विस्तार को नई गति मिली है। उन्होंने कहा कि इन सभी मेडिकल कॉलेजों में पढ़ाई के लिए आवश्यक शिक्षकों और संसाधनों की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। मेडिकल कॉलेजों का विस्तार केवल चिकित्सा शिक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका सीधा प्रभाव स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, चिकित्सकों की उपलब्धता और मरीजों को बेहतर उपचार मिलने पर पड़ता है। नए मेडिकल कॉलेजों के माध्यम से मेडिकल शिक्षा के साथ-साथ अस्पतालों की क्षमता और चिकित्सा सुविधाओं को भी मजबूत किया जा रहा है।


चिकित्सा शिक्षा के विस्तार, स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और भविष्य के लिए बेहतर
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य में मेडिकल शिक्षा के विस्तार के साथ-साथ मेडिकल कॉलेजों एवं संबद्ध अस्पतालों में आधारभूत संरचना, आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं, मानव संसाधन और मरीजों के लिए आवश्यक सेवाओं को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इससे बिहार के युवाओं के लिए चिकित्सा क्षेत्र में शिक्षा और करियर के नए अवसर सृजित होंगे तथा राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को दीर्घकालिक मजबूती मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed