बिहार में IAS अधिकारियों का फेरबदल: गुंजन सिंह बनीं सूचना एवं जनसंपर्क निदेशक, और कौन-कौन अधिकारी कहां गए?
बिहार में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अफसरों के तबादले का सिलसिला जारी है। जन्माष्टमी की रात फिर से अधिकारियों के तबादले की अधिसूचना जारी की गई है। आइए जानते हैं कौन कहां गए?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नवीन कुमार को बियाडा का अतिरिक्त प्रभार
2011 बैच के आईएएस अधिकारी और मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के विशेष सचिव नवीन कुमार, जो सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के प्रभारी सचिव और बिहार स्टेट बिवरेजेज कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं, अब अगले आदेश तक बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (बियाडा) के प्रबंध निदेशक का भी अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे। वहीं, उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार को बियाडा के एमडी के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।
विवेक रंजन मैत्रेय बने निदेशक, खेल
2017 बैच के आईएएस अधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय को अपर सचिव, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के पद से स्थानांतरित कर अगले आदेश तक निदेशक, खेल के पद पर पदस्थापित किया गया है। इसके साथ ही राज्य परिवहन आयुक्त आरिफ अहसन निदेशक, खेल के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त हो जाएंगे।
अनिल कुमार को भवन निर्माण निगम की जिम्मेदारी
2017 बैच के आईएएस अधिकारी अनिल कुमार को निदेशक, सूचना एवं जनसंपर्क के पद से स्थानांतरित करते हुए बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक की जिम्मेदारी दी गई है। वह वर्तमान में बिहार राज्य संवाद समिति के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे थे।
अभिषेक पलासिया बने शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम के एमडी
2020 बैच के आईएएस अधिकारी अभिषेक पलासिया को पथ निर्माण विभाग के संयुक्त सचिव पद से स्थानांतरित कर बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक के पद पर पदस्थापित किया गया है। वह अगले आदेश तक संयुक्त सचिव, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। इसके अलावा 2020 बैच के IAS अधिकारी श्रीकान्त कुण्डलिक खाण्डेकर, जो मुख्यमंत्री सचिवालय में संयुक्त सचिव हैं, अगले आदेश तक संयुक्त सचिव, उद्योग विभाग का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे।