फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: Foundation stone laid for Trauma Centre building in Bikram at a cost of 9.64 crores

Bihar: बिक्रम में 9.64 करोड़ की लागत से ट्रॉमा सेंटर भवन का शिलान्यास, स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई पहल

Tue, 29 Jul 2025 06:26 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 29 Jul 2025 06:26 PM IST
सार

Bihar: मंगल पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में लगातार उल्लेखनीय प्रगति हो रही है। आमजन को विश्वस्तरीय, सुलभ और सशक्त स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता है।

विज्ञापन
Bihar: Foundation stone laid for Trauma Centre building in Bikram at a cost of 9.64 crores
स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने मंगलवार को पटना जिले के बिक्रम में 9.64 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले ट्रॉमा सेंटर भवन का शिलान्यास किया। यह ट्रॉमा सेंटर 9695 वर्गफीट क्षेत्रफल में जी+2 संरचना के रूप में बनाया जाएगा और इसमें मरीजों को अत्याधुनिक आपातकालीन चिकित्सा सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराई जाएंगी।

विज्ञापन

मंगल पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में लगातार उल्लेखनीय प्रगति हो रही है। आमजन को विश्वस्तरीय, सुलभ और सशक्त स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। इसी क्रम में बिक्रम क्षेत्र में इस ट्रॉमा सेंटर की स्थापना की जा रही है, ताकि आपातकालीन स्थितियों में त्वरित और प्रभावी उपचार मिल सके।

विज्ञापन


पढ़ें: राज्य में लगेंगे 5 नए डेयरी प्लांट, दरभंगा से सीतामढ़ी तक होगा दुग्ध प्रसंस्करण और पाउडर निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह भवन आईपीएचएस मानकों और नेशनल बिल्डिंग कोड के अनुरूप फायर फाइटिंग एवं फायर अलार्म सिस्टम सहित निर्मित किया जाएगा। इस सेंटर में 15 शैय्या वाला जनरल वार्ड, 10 शैय्या वाला आईसीयू, आधुनिक ऑपरेशन थियेटर और मेडिकल गैस पाइपलाइन प्रणाली जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी जानकारी दी कि बिक्रम विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य अधोसंरचना को मजबूत करने के लिए कई योजनाएं पहले ही पूर्ण हो चुकी हैं। इनमें 1.30 करोड़ रुपये की लागत से अजवां में अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, 75-75 लाख रुपये की लागत से गोनवां और लई में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का निर्माण कार्य शामिल है।

इसके अतिरिक्त, 7.69 करोड़ रुपये की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बिक्रम और 27.87 लाख रुपये की लागत से पतुत में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का कार्य प्रगति पर है, जिसे तय समय सीमा में पूरा किया जाएगा। मंगल पांडेय ने कहा कि बिहार सरकार का लक्ष्य है कि राज्य के प्रत्येक नागरिक को आधुनिक, समुचित और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं मिले। बिक्रम में ट्रॉमा सेंटर की स्थापना इस दिशा में एक और सशक्त कदम साबित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed