फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vaastu ›   Vastu tips and Rules or niyam for Griha Pravesh while entering in new house in hindi

Vastu tips for Griha Pravesh: गृह प्रवेश करते समय इन वास्तु नियमों का रखें ध्यान,  नहीं होगी पैसों की तंगी

Mon, 02 Dec 2024 02:52 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Mon, 02 Dec 2024 02:52 PM IST
सार

Vastu Tips For Griha Pravesh: यदि आप गृह प्रवेश सही ढंग से नहीं करते हैं तो घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। इसके साथ ही हमें आर्थिक समस्या का सामना भी करना पड़ सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं गृह प्रवेश को लेकर वास्तु टिप्स, जिसे आपको अपनाना चाहिए,

विज्ञापन
Vastu tips and Rules or niyam for Griha Pravesh while entering in new house in hindi
गृह प्रवेश वास्तु नियम - फोटो : amar ujala

विस्तार

Griha pravesh Vastu Tips: जब भी आप किसी नए घर में प्रवेश करते हैं तो वहां के वास्तु का ध्यान रखना बेहद आवश्यक है। जैसा कि सबको ज्ञात है कि घरों में सकरात्मक ऊर्जा का प्रवाह बनाए रखने के लिए घर का वास्तु सही होना बेहद जरूरी है। यदि आप गृह प्रवेश सही ढंग से नहीं करते हैं तो घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। इसके साथ ही हमें आर्थिक समस्या का सामना भी करना पड़ सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं गृह प्रवेश को लेकर वास्तु टिप्स, जिसे आपको अपनाना चाहिए, ताकि घर में सकारात्मक बनी रहे, आर्थिक तंगी ना आए और घर में सुख समृद्धि का वास हो। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
राशिफल 2025 
मेष राशिफल 2025  तुला राशिफल 2025 
वृषभ राशिफल 2025  वृश्चिक राशिफल 2025 
मिथुन राशिफल 2025 धनु राशिफल 2025 
कर्क राशिफल 2025  मकर राशिफल 2025 
सिंह राशिफल 2025  कुंभ राशिफल 2025 
कन्या राशिफल 2025  मीन राशिफल 2025 

गृह प्रवेश करते समय  याद रखें ये नियम 

  • जब आप घर में प्रवेश करें तो सबसे पहले अपना दाहिना पैर घर के अंदर रखें।  
  • सभी कमरों में दीपक जलाएं। 
  • रसोई का उद्घाटन करने के लिए सबसे पहले नए बर्तन में दूध उबाले और इसका प्रसाद बनाकर घर के सभी लोगों को बांटे। 
  • वास्तु के अनुसार अगर आप नए घर में प्रवेश कर रहे हैं, तो रविवार और मंगलवार का दिन न चुनें। इसके साथ ही प्रतिपदा तिथि पर भी गृह प्रवेश नहीं करना चाहिए। 
  • वास्तु के अनुसार घर के मुख्य द्वार पर अशोक के पत्तों का तोरण लगाना चाहिए।  इसके अलावा घर में भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की मूर्ति गृह प्रवेश के दौरान स्थापित करना चाहिए। 
  • वास्तु के अनुसार, मूल, अश्लेषा, ज्येष्ठा और आर्द्रा नक्षत्र ग्रह प्रवेश के लिए शुभ नहीं होता है, ऐसा करने से धन की हानि हो सकती है।  इसके अलावा विशाखा नक्षत्र में गृह प्रवेश करने से बड़ी विपत्ति आ सकती है 
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार, गृह प्रवेश के लिए माघ, फाल्गुन, ज्येष्ठ और वैशाख का महीना सबसे सर्वश्रेष्ठ माना जाता है।  
  • इस माह में गृह प्रवेश करने से धन और वंश की वृद्धि होती है, मार्गशीर्ष माह में भी गृह प्रवेश किया जा सकता है। 
  • वास्तु के अनुसार, कृष्ण और शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि गृह प्रवेश के लिए शुभ मानी जाती है। इस तिथि में गृह प्रवेश करने से घर में सुख शांति बनी रहती है और आर्थिक समस्याएं नहीं आती है। 

इन बातों का भी रखें ध्यान 

  • जब आप नए घर में प्रवेश करें, तो उस रात घर को कभी भी खाली नहीं छोड़े। 
  • गृह प्रवेश से पूर्व घर के हर कोने में कपूर और धूप जलाएं। 
  • गृह प्रवेश के दिन शुभ शंख बजाएं और घर में मंत्रों का उच्चारण करें। 

 


 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed