{"_id":"67a8848ecf9789e9470eaf99","slug":"aaj-ka-mesh-rashifal-10-february-2025-today-aries-horoscope-in-hindi-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aaj Ka Mesh Rashifal: आज का मेष राशिफल, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Aaj Ka Mesh Rashifal: आज का मेष राशिफल, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन
Mon, 10 Feb 2025 04:04 AM IST
मेघा कुमारी
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा कुमारी
Updated Mon, 10 Feb 2025 04:04 AM IST
सार
आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। आपको परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। व्यवसाय में आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
विज्ञापन
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
मेष राशि
विज्ञापन
मेष राशि वाले लोग उत्साही, आत्मविश्वासी और साहसी होते हैं। वे किसी भी काम को जोश और ऊर्जा के साथ करने में विश्वास रखते हैं। नेतृत्व की क्षमता उनमें स्वाभाविक रूप से होती है, जिससे वे हर परिस्थिति में आगे बढ़ने का प्रयास करते हैं। नई चुनौतियों का सामना करने और जोखिम उठाने में उन्हें आनंद आता है। हालांकि, कभी-कभी वे जल्दबाजी में निर्णय ले सकते हैं और अधीर हो सकते हैं। उनके अंदर स्वाभिमान और स्वतंत्रता की भावना प्रबल होती है, जिससे वे किसी के नियंत्रण में रहना पसंद नहीं करते। उनके जोशीले और निडर स्वभाव के कारण वे अपने जीवन में बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं।
ज्योतिष के अनुसार, मेष राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
अ,च, चू, चे, ला, ली, लू, ले
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। आपको परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। व्यवसाय में आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। धार्मिक कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। आप अपने धन का कुछ हिस्सा दान-पुण्य के कार्यों में भी लगाएंगे। आपके सरकारी काम पूरे होंगे। आपको अपनी सेहत में सूझबूझ दिखानी होगी, तभी आप कामों को लेकर भागदौड़ अधिक करेंगे। आपको अकस्मात धन लाभ मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।
विज्ञापन
उपाय
इस राशि के लोग भगवान शिव के नामों का जप करें। इससे जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है।
विज्ञापन
Rahu Gochar 2025: साल 2025 में राहु का राशि परिवर्तन, जानें 12 राशियों पर क्या होगा इसका प्रभाव?
Ketu Gochar: साल 2025 में केतु बदलेंगे चाल और करेंगे बड़ा राशि परिवर्तन, जानें 12 राशियों पर इसका प्रभाव
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।