स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। उर्जा और उत्साह से भरपूर रहेंगे, बीते वर्ष की योजनाओं को समय पर पूरा करने में सफल होंगे। विकास कार्यों में तेजी बनी रहेगी। सामाजिक गतिविधियों में आपकी सहभागिता बढ़ेगी, मान-सम्मान का लाभ मिलेगा।
आर्थिक मामलों में यह वर्ष सुखद रहेगा, आय के साधनों में वृद्घि होगी। घर अथवा जमीन खरीदने में सफल होंगे। मन में दबी कोई भौतिक इच्छा भी इस साल पूरी हो सकती है। आमतौर पर पारिवारिक जीवन आनंदपूर्ण रहेगा, घर में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है।
विवाह योग्य युवक युवतियों की शादी होगी। संतान सुख की चाहत रखने वालों को इस संदर्भ में खुशख़बरी मिल सकती है। व्यवसायियों को वर्तमान व्यवसाय के अलावा अन्य स्रोतों से धन का लाभ होगा। नौकरी करने वालों को प्रमोशन की खुशी होगी। शोध कार्य में लगे व्यक्ति सफल होंगे।
छात्रों को परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। इंजीनियरिंग, चिकित्सा, सेना, पुलिस, बैंकिंग, वकालत, केमिस्ट आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे।