Aaj Ka Ank Jyotish: आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए अलग-अलग परिणाम लेकर आ सकता है। कुछ जातकों को आर्थिक मामलों में लाभ मिलने के साथ लंबे समय से अटके काम पूरे होने की उम्मीद है। वहीं, कुछ लोगों को रिश्तों के मामले में सावधानी बरतनी होगी। ऐसे में आइए जानते हैं मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन और किस मूलांक पर भाग्य मेहरबान रहेगा।
अंक ज्योतिष 24 नवंबर: आज किन मूलांक वालों के खुलेंगे तरक्की के रास्ते, किसे रहना होगा सतर्क? पढ़ें राशिफल
जानिए मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए आज का दिन करियर, धन, प्रेम, रिश्तों और कार्यक्षेत्र के लिहाज से कैसा रहेगा और कौन-से शुभ अंक आपका साथ दे सकते हैं।
मूलांक 1
मूलांक 1 वालों को आज खुशखबरी मिल सकती है। लेकिन प्रेम और वैवाहिक जीवन से जुड़े मामलों में आपको विशेष समझदारी दिखानी होगी। इसके अलावा व्यापार में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: नारंगी
मूलांक 2
किसी पुराने मित्र से मुलाकात होने की संभावना है। इसके अलावा आज आपकी मुलाकात किसी दिलचस्प या रहस्यमय व्यक्तित्व वाले व्यक्ति से हो सकती है। वहीं, करियर में दिन नई उम्मीदें लेकर आएगा। स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें।
शुभ अंक: 52
शुभ रंग: आसमानी
मूलांक 3
आज कुछ नई मुलाकातें हो सकती हैं, जो भविष्य में आपके लिए उपयोगी साबित होंगी। वहीं, प्रेम संबंधों में आगे बढ़ने की इच्छा मजबूत होगी। हालांकि, किसी भी निर्णय में जल्दबाजी करने से बचें। व्यापार में प्रगति के अवसर मिलेंगे।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: गुलाबी
मूलांक 4
दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। नई तकनीक और योजनाओं को लेकर आपका उत्साह बढ़ेगा। इसके अलावा मेहनत का फल मिलेगा, जिसका सकारात्मक प्रभाव आपके करियर पर देखने को मिल सकता है।
शुभ अंक: 19
शुभ रंग: बैंगनी
