{"_id":"6b04c63206dab6ddfa049ba4","slug":"donald-trump-hush-money-conviction-federal-appeals-court-ruling-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टॉर्मी डेनियल्स हश मनी केस: ट्रंप सजा रद्द कराने का नया रास्ता मिला, संघीय अपील अदालत ने दिया क्या आदेश?","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
स्टॉर्मी डेनियल्स हश मनी केस: ट्रंप सजा रद्द कराने का नया रास्ता मिला, संघीय अपील अदालत ने दिया क्या आदेश?
Tue, 24 Nov 2026 04:33 AM IST
देवेश त्रिपाठी
पीटीआई, न्यूयॉर्क
पीटीआई, न्यूयॉर्क
Published by: देवेश त्रिपाठी
Updated Tue, 24 Nov 2026 04:33 AM IST
सार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को हश मनी मामले में अपनी आपराधिक सजा रद्द कराने का नया कानूनी रास्ता मिला है। संघीय अपील अदालत ने निचली अदालत के उस फैसले को पलट दिया है, जिसमें मामले को न्यूयॉर्क की राज्य अदालत में ही रखने की बात कही गई थी।
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को हश मनी मामले में अपनी आपराधिक सजा रद्द कराने की दिशा में नया कानूनी रास्ता मिल गया है। संघीय अपील अदालत ने सोमवार को मामले को न्यूयॉर्क की राज्य अदालत से संघीय अदालत में स्थानांतरित करने का रास्ता खोल दिया। इससे ट्रंप को राष्ट्रपति पद से जुड़ी कानूनी छूट का आधार लेकर अपनी दोषसिद्धि रद्द कराने की मांग करने का मौका मिल सकता है।
दूसरी अमेरिकी सर्किट कोर्ट ऑफ अपील्स के तीन न्यायाधीशों की पीठ ने निचली अदालत के उस फैसले को पलट दिया, जिसमें ट्रंप के मामले को राज्य अदालत में ही रखने का निर्णय दिया गया था। इसी अदालत में ट्रंप पर 34 गंभीर आपराधिक आरोपों में मुकदमा चला था और उन्हें दोषी ठहराया गया था। मामला वयस्क फिल्मों की अभिनेत्री स्टॉर्मी डेनियल्स को दिए गए 1.30 लाख डॉलर के भुगतान को छिपाने के लिए कारोबारी रिकॉर्ड में हेराफेरी से जुड़ा है।
निचली अदालत को जल्द फैसला देने का निर्देश
अपील अदालत ने निचली अदालत को जल्द फैसला करने का निर्देश दिया है कि मामले को संघीय अदालत में रखा जाना चाहिए या नहीं। यदि मामला संघीय अदालत में जाता है, तो ट्रंप यह दलील दे सकते हैं कि राष्ट्रपति पद से जुड़े कार्यों के लिए मिली कानूनी छूट के आधार पर उनकी दोषसिद्धि रद्द की जाए।
विज्ञापन
इस फैसले के बाद न्यूयॉर्क की राज्य अदालत में ट्रंप की ओर से दायर समानांतर अपील की कार्यवाही भी रुक गई है। ट्रंप ने किसी भी गलत काम से इनकार किया है। इस मामले में उन्हें कोई सजा नहीं सुनाई गई थी। इसके बावजूद यह अमेरिकी इतिहास का पहला मामला बना, जिसमें किसी राष्ट्रपति को आपराधिक अपराध में दोषी ठहराया गया।
दो बार मामला संघीय अदालत में ले जाने की कोशिश
दो पन्नों के आदेश में अपील अदालत ने कहा कि दिवंगत संघीय जिला न्यायाधीश एल्विन हेलरस्टीन ने ट्रंप की याचिका खारिज करते समय गलती की थी। ट्रंप ने मुकदमे को राज्य अदालत से संघीय अदालत में स्थानांतरित करने की मांग की थी।
पीठ ने कहा कि दोषसिद्धि के बाद किसी राज्य के आपराधिक मामले को संघीय अदालत में स्थानांतरित करने की प्रक्रिया को पूरी तरह अनुपलब्ध मानना गलत था। अदालत ने यह भी माना कि ट्रंप के पास मामले को स्थानांतरित करने की मांग दोबारा उठाने का उचित आधार था। उन्होंने पहली बार मार्च 2023 में आरोप तय होने के बाद और दूसरी बार दोषी ठहराए जाने के बाद ऐसी मांग की थी।
पिछले सप्ताह अपील अदालत के न्यायाधीश रेमंड जे. लोहियर जूनियर, जॉन एम. वॉकर जूनियर और जोस ए. कैब्रेन्स ने ट्रंप के वकील और राज्य अभियोजक से एक घंटे से अधिक समय तक इस मामले में सवाल-जवाब किए थे।
ट्रंप के वकील ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का दिया हवाला
ट्रंप के वकील रॉबर्ट जियुफ्रा जूनियर ने अदालत से जल्द फैसला देने की अपील की थी। उनका तर्क था कि संघीय अदालत के हस्तक्षेप के बिना ट्रंप को राज्य की अपीलीय अदालतों के फैसले के लिए कई साल इंतजार करना पड़ सकता है। इसके बाद ही वह अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट का रुख कर पाएंगे।
ट्रंप ने पहले न्यूयॉर्क की राज्य अदालतों में सामान्य अपील प्रक्रिया के तहत भी चुनौती दी थी। इस सिलसिले में पांच नवंबर को मध्य स्तर की अपीलीय अदालत में सुनवाई हुई थी। हालांकि, उस अदालत ने अभी फैसला नहीं सुनाया था। सोमवार के आदेश के बाद इस प्रक्रिया पर अनिश्चितकाल के लिए रोक लग सकती है।
ट्रंप के वकील ने पिछले साल अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के जुलाई 2024 के फैसले का भी हवाला दिया था। उस फैसले में कहा गया था कि राष्ट्रपति और पूर्व राष्ट्रपतियों पर उनके आधिकारिक कार्यों के लिए मुकदमा नहीं चलाया जा सकता। साथ ही, आधिकारिक कार्यों से जुड़े सबूतों का इस्तेमाल उनके गैर-आधिकारिक कामों को अवैध साबित करने के लिए नहीं किया जा सकता।
ट्रंप के वकील ने दलील दी कि हश मनी मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने ओवल ऑफिस में हुई बातचीत, कामकाज की प्रक्रिया और सोशल मीडिया पोस्ट जैसे साक्ष्यों का इस्तेमाल किया था। उनके मुताबिक, ये ऐसे आधिकारिक कार्यों से जुड़े सबूत थे, जिनके इस्तेमाल पर बाद में सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाई थी।
अभियोजन पक्ष ने फैसले का विरोध किया
मैनहट्टन जिला अटॉर्नी कार्यालय के अपील विभाग के प्रमुख स्टीवन वू ने अपील अदालत से निचली अदालत के फैसले को बरकरार रखने और मामले को राज्य अदालत में ही रखने की मांग की थी। इस कार्यालय ने ट्रंप के खिलाफ मुकदमा चलाया था। फैसले के बाद कार्यालय ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
ट्रंप की कानूनी टीम के प्रवक्ता ने फैसले का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति दूसरी सर्किट अदालत के त्वरित और सही फैसले की सराहना करते हैं। प्रवक्ता ने इसे अमेरिकी न्याय व्यवस्था के कथित राजनीतिक इस्तेमाल के खिलाफ ट्रंप की जीत बताया।
अभियोजन पक्ष ने ट्रंप पर चुनावी चंदे से जुड़े संघीय कानून के उल्लंघन का भी आरोप लगाया था। ट्रंप के वकील ने इस दलील पर आपत्ति जताते हुए कहा कि हश मनी भुगतान को अवैध चुनावी योगदान बताने से जुड़ा मामला संघीय अदालत के अधिकार क्षेत्र में आता है, न कि राज्य अदालत के।