Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Palmistry ›   Palmistry such lines bring troubles into one life discover your destiny through the mounts on your palm

हस्तरेखा शास्त्र: हाथ की इन रेखाओं में छिपे हैं भाग्य के संकेत, पर्वतों से समझें अपना भविष्य

Mon, 23 Nov 2026 08:20 PM IST
सोनिया चौहान ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Mon, 23 Nov 2026 08:20 PM IST
सार

Hast Shastra: हस्तरेखा शास्त्र में हथेली पर बनी रेखाओं और पर्वतों को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। मान्यता है कि हाथ की अलग-अलग रेखाएं व्यक्ति के स्वास्थ्य, धन, करियर और वैवाहिक जीवन से जुड़े कई संकेत देती हैं। हथेली के पर्वतों पर मौजूद निशानों और रेखाओं के आधार पर भी व्यक्ति के भाग्य और जीवन की परिस्थितियों का आकलन किया जाता है।

विज्ञापन
Palmistry such lines bring troubles into one life  discover your destiny through the mounts on your palm
हस्तरेखा शास्त्र - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Palm Reading In Hindi: हस्तरेखा शास्त्र में हथेली की लकीरों और उस पर बने विभिन्न पर्वतों का विशेष महत्व बताया गया है। मान्यता है कि इन रेखाओं और पर्वतों के जरिए व्यक्ति के जीवन से जुड़े कई पहलुओं को समझा जा सकता है। हथेली में मौजूद भाग्य, स्वास्थ्य, विवाह और धन से संबंधित रेखाओं का अलग-अलग पर्वतों से संबंध माना जाता है। इनके आकार और स्थिति के आधार पर जीवन में मिलने वाले शुभ-अशुभ संकेतों की व्याख्या की जाती है।

विज्ञापन




क्या आपकी हथेली में भी है धन रेखा? जानें क्या कहता है हस्तरेखा शास्त्र
विज्ञापन




हथेली की इस रेखा में छिपे हैं विवाह के शुभ संकेत, जानें क्या कहता है हस्तरेखा शास्त्र
विज्ञापन
विज्ञापन




हथेली के पर्वतों से समझें अपना भविष्य

  • हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार बृहस्पति पर्वत पर अत्यधिक उभार शुभ नहीं माना जाता। ऐसे व्यक्ति जीवन में किसी न किसी बात से हमेशा परेशान होते रहते हैं। 
  • हस्त रेखा के मुताबिक तर्जनी अंगुली के समीप या गुरु पर्वत पर क्रॉस का निशान हो तो ऐसे व्यक्ति बहुत कम उम्र से प्रेम प्रसंग में पड़ जाते हैं, लेकिनप्रेम संबंध लंबे समय तक नहीं चलते। 
  • गुरु पर्वत के मध्य में क्रॉस हो तो ऐसे व्यक्ति अपने जीवन के मध्यकाल में प्रेम प्रसंग में पड़ते हैं, साथ ही संबंध भी बहुत लंबा चलता है। 
  • हथेली की हृदय रेखा, मस्तिष्क रेखा और जीवन रेखा को यदि कोई और रेखा नहीं काट रही हो तो समझ लीजिए कि ऐसे व्यक्ति के जीवन में किसी भी तरह का तनाव नहीं होगा, साथ ही ऐसे लोगों का व्यक्तिगत और सामाजिक जीवन सुखद रहता है। 
  • वहीं, किसी व्यक्ति की हथेली में जीवन रेखा, मस्तिष्क रेखा और भाग्य रेखा को मिलाकर M का निशान बनता है तो इसका तात्पर्य व्यक्ति के धनवान बनने से माना जाता है। 
  • हस्तशास्त्र में बताया गया है कि, यदि किसी की हथेली पर बना शनि पर्वत गुरु पर्वत की ओर झुके तो वह व्यक्ति बहुत भाग्यशाली होता है। जबकि बृहस्पति पर्वत पर क्रॉस का चिह्न रुकावट का कारक माना गया है।
  • हस्तशास्त्र के अनुसान जीवन रेखा बृहस्पति यानी गुरु पर्वत की ओर जाए तो ऐसे व्यक्ति को जीवन में ऊंचाइयों तक पहुंचने में सफलता मिलती है, साथ ही यदि ऐसे लोग सरकारी नौकरी के लिए प्रयासरत हों तो सफलता मिलने की संभावनाएं अधिक होती हैं। 
  • हस्तरेखा शास्त्र के जानकारों का मानना है कि चंद्र पर्वत पर क्रॉस होने पर खान-पान एवं वाहन प्रयोग संबंधित किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। 




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed