फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   army bharti news: Indian army bharti in Rampur himachal pradesh

शिमला: सेना में भर्ती होने का मौका, रामपुर में दो मार्च से भर्ती

Wed, 18 Aug 2021 04:41 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, रिकांगपिओ (किन्नौर)
अमर उजाला नेटवर्क, रिकांगपिओ (किन्नौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 18 Aug 2021 04:41 PM IST
सार

भर्ती के लिए पंजीकरण 15 जुलाई 2021 से शुरू हो गया है। इच्छुक उम्मीदवार भारतीय सेना की वेबसाइट पर 28 अगस्त तक पंजीकरण करवा सकते हैं।

विज्ञापन
army bharti news: Indian army bharti in Rampur himachal pradesh
सेना भर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना काल में सेना में भर्ती होने का मौका है। रामपुर के अवेरी में भारतीय सेना में विभिन्न पदों के लिए भर्ती रैली होने जा रही है। सेना भर्ती निदेशक कर्नल शलव सनवाल ने बताया कि शिमला, सोलन, सिरमौर और किन्नौर जिले के युवाओं के लिए भारतीय सेना में सैनिक सामान्य ड्यूटी (जीडी) सैनिक लिपिक, स्टोर कीपर तकनीकी और सैनिक ट्रेडमैन के पदों के लिए खुली भर्ती 2 से 14 मार्च तक पृथी सेना स्टेशन रामपुर बुशहर में होगी। 

विज्ञापन


इसके अलावा सिपाही फार्मा के पदों के लिए भी भर्ती होने जा रही है। यह 6 से 16 नवंबर तक चलेगी। उन्होंने कहा कि भर्ती के लिए निर्धारित योग्यता और मापदंड के लिए सेना भर्ती कार्यालय शिमला की ओर से 12 जुलाई 2021 को जारी अधिसूचना भारतीय सेना की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर देख सकते हैं।
विज्ञापन


भर्ती के लिए पंजीकरण 15 जुलाई 2021 से शुरू हो गया है। इच्छुक उम्मीदवार भारतीय सेना की वेबसाइट पर 28 अगस्त तक पंजीकरण करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि केवल ऑनलाइन माध्यम से पंजीकृत उम्मीदवार ही सेना भर्ती में भाग ले सकेंगे। इसलिए सभी उम्मीदवार ऑनलाइन पंजीकरण अवश्य करें। उन्होंने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे दलालों से बचें और नशीले पदार्थों के सेवन से बचें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed