फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन में ग्रामीणों ने खुद काट डाली 86 मीटर सड़क, स्वीकृति का लिखित आदेश मिलने तक जारी रहेगा श्रमदान

सड़क की मांग को लेकर ग्रामीणों का संघर्ष तीसरे दिन भी जारी रहा। गैंती-फावड़े लेकर महिला, पुरुष और बुजुर्ग सड़क बनाने में जुटे हैं। तीन दिनों में ग्रामीण अपने श्रम से करीब 86 मीटर कच्ची सड़क तैयार कर चुके हैं। अधिकारियों से वार्ता में एक माह के भीतर डीपीआर स्वीकृत कराने का आश्वासन मिला, लेकिन ग्रामीण लिखित आदेश पर अड़े हैं। उत्तराखंड क्रांति दल ने भी आंदोलन को समर्थन दिया है। कर्णप्रयाग विकासखंड के गनोली, रवेंठा, रोलजुन्यारी, गैन और सजकटा के ग्रामीणों ने शनिवार को तीसरे दिन भी श्रमदान जारी रखा। इस दौरान करीब 25 मीटर सड़क का निर्माण किया गया। इससे पहले दो दिनों में भी ग्रामीणों ने सड़क काटी थी। अब तक कुल 86 मीटर कच्ची सड़क तैयार हो चुकी है। शनिवार को पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता सचिन कुमार अन्य अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से वार्ता की। उन्होंने एक माह के भीतर सड़क की डीपीआर को स्वीकृति मिलने का आश्वासन दिया, लेकिन ग्रामीण सहमत नहीं हुए। ग्राम प्रधान कुसुम पुंडीर ने कहा कि जब तक विभाग सड़क निर्माण की स्वीकृति का लिखित आदेश नहीं दिखाता, तब तक श्रमदान जारी रहेगा। श्रमदान में युवाओं और पुरुषों के साथ बुजुर्ग महिलाएं भी जुटी हैं। कल्पि देवी, पूर्व प्रधान कुंती देवी, सावित्री देवी और देवेश्वरी देवी ने भी गैंती-फावड़ा चलाकर सहयोग किया। वहीं, उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) ने भी ग्रामीणों के आंदोलन को समर्थन दिया। कर्णप्रयाग विधानसभा के पूर्व विधायक प्रत्याशी आशीष नेगी अपने समर्थकों मनोज सिंह, देवेंद्र सिंह और मुकेश कुंवर के साथ करीब साढ़े तीन किलोमीटर पैदल चलकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों और विभाग की अनदेखी गंभीर चिंता का विषय है। पहाड़ का विकास केवल घोषणाओं से नहीं, बल्कि गांवों तक सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने से ही संभव है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें