फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देव दीपावली पर पर्यटकों के स्वागत के बीच खुली शराब की दुकान

देव दीपावली पर काशी में देश-विदेश से पहुंचे पर्यटकों के स्वागत और सुविधा के लिए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं, लेकिन नमो घाट जाने वाले रास्ते पर भदउ चुंगी के पास खुली कंपोजिट शराब की दुकान व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है। दुर्धरा से आए पर्यटकों और अन्य लोगों को दुकान के चलते असहजता और परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खास बात यह है कि दुकान के ठीक बगल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पोस्टर भी लगा हुआ है। देव दीपावली जैसे बड़े सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजन के दौरान पर्यटकों की आवाजाही वाले मार्ग पर शराब की दुकान खुली होने से लोगों में नाराजगी है। सवाल उठ रहा है कि आयोजन के मद्देनजर ऐसे स्थानों पर दुकानों के संचालन को लेकर प्रशासन ने क्या व्यवस्था की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें